शिमला। हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। कांगड़ा में सुबह से बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की 23 जुलाई 2026 की अपडेट के अनुसार 27, 28 और 29 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
27 जुलाई को कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में एक दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। बिलासपुर, चंबा, सोलन में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी है। 24 जुलाई को कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिलों में एक दो स्थानों पर भारी बारिश के अनुमान को लेकर येलो अलर्ट जारी है।
25 जुलाई को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला में येलो अलर्ट है। 26 जुलाई को कुल्लू, मंडी, शिमला और लाहौल स्पीति के लिए येलो अलर्ट है। पिछले 24 घंटे में हिमाचल के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। अपडेट के अनुसार हिमाचल में जुलाई माह में 23 जुलाई तक सामान्य से 4 फीसदी अधिक बारिश हुई है।