कांगड़ा। कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और सफलता हासिल की है।
पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत हनुमान घाट, कांगड़ा बाईपास पर चेकिंग के दौरान एक ऑल्टो कार से 6.66 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (चिट्टा/हेरोइन) बरामद कर दो युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार, 12 अगस्त 2026 को CIA कांगड़ा की टीम हनुमान घाट बाईपास के समीप गश्त व नाकाबंदी पर तैनात थी। इसी दौरान एक बिना नंबर की ऑल्टो कार (A/F) वहां से गुजरी। संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने गाड़ी को जांच के लिए रोका।
कार की गहन तलाशी लेने पर सवार दोनों युवकों के कब्जे से 6.66 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ। पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ-साथ अपराध में इस्तेमाल की जा रही ऑल्टो कार को भी तुरंत अपने कब्जे में ले लिया।
अमन राणा (31 वर्ष), निवासी गांव व डाकघर टांग (नरवाना), तहसील व थाना धर्मशाला, जिला कांगड़ा।
पार्थ शर्मा (20 वर्ष), निवासी गांव व डाकघर टांग (नरवाना), तहसील व थाना धर्मशाला, जिला कांगड़ा।
इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना कांगड़ा में ND&PS Act की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वे यह नशा कहां से लाए थे और किसे सप्लाई करने जा रहे थे।