शिमला। हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों में 19 और 20 मार्च को भारी बारिश/बर्फबारी, तेज हवाएं चलने की संभावना को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की 18 मार्च 2026 की अपडेट के अनुसार 19 मार्च को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और लाहौल स्पीति जिलों में एक दो जगह पर भारी बारिश/बर्फबारी हो सकती है।
वहीं, शिमला में एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि, तेज हवा चलने की संभावना को ऑरेंज अलर्ट है। 20 मार्च को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और लाहौल स्पीति में भारी बारिश/बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट है।
हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, हिमाचल में इस माह मार्च में 18 मार्च तक सामान्य से 54 फीसदी कम बारिश हुई है।