कांगड़ा। विदेश में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। दुबई की टॉप सेमी गवर्नमेंट कंपनी एक बार फिर सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर भर्ती लेकर आ गई है।
इस कंपनी में सभी भारतीयों को नौकरी का मौका मिलने जा रहा है। सिक्योरिटी फॉर्सेस के लिए 21 अक्टूबर, 2025 को कांगड़ा में इंटरव्यू होंगे। ये इंटरव्यू ग्रोवर होटल कांगड़ा में आयोजित किए जाएंगे। कंपनी को काफी संख्या में कामगारों की आवश्यकता है इसलिए युवा बढ़चढ़कर इस इंटरव्यू में भाग लें।
23 से 40 वर्ष तक के पुरुष व महिलाएं इसमें भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थी को बेसिक अंग्रेजी की जानकारी होनी चाहिए। इन पदों के लिए फ्रेशर भी इंटरव्यू दे सकते हैं।
वेतन की बात करें तो सिक्योरिटी गार्ड के लिए 2407 दिरहम यानी करीब 58 हजार रुपए सैलेरी रहेगी। आवास, यातायात और मेडिकल सुविधा कंपनी द्वारा मुहैया करवाई जाएगी।
इच्छुक अभ्यर्थी दो पासपोर्ट साइज फोटो, पासपोर्ट और सभी शैक्षणिक दस्तावेज व उनकी कॉपी लेकर इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लगेगा। चयनित होने पर वीजा लगने के बाद ही निर्धारित शुल्क देना होगा।
किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त जेएम एंटरप्राइज से 94187-87253 या 78147-12771 नंबर पर संपर्क कर जानकारी हासिल कर सकते हैं।