Breaking News

  • कांगड़ा में पंचायती राज चुनावों के लिए दो दिन में 12,548 नामांकन दाखिल
  • आरएनटी पब्लिक उच्च पाठशाला रैंखा में मनाया मदर्स डे, छात्रों ने बनाए कार्ड
  • काठमांडू में हिमाचल के स्वात खिलाड़ियों का जलवा : दो स्वर्ण सहित 9 पदक जीतकर रचा इतिहास
  • नूरपुर में विकास अब भी फाइलों में कैद : पार्क बदहाल, पार्किंग का हल नहीं, कूड़ा व्यवस्था फेल
  • HPRCA : अंग्रेजी शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन इस दिन
  • बिलासपुर : भडोली कलां पंचायत के निवासी करेंगे चुनावों का बहिष्कार, डीसी को सौंपा ज्ञापन
  • सिरमौर : राजगढ़ में धरोटी के पास पलटी पिकअप, दो लोगों को आई हल्की चोटें
  • स्वारघाट : भुवाही BPL क्रिकेट टूर्नामेंट में देहनी टीम रही विजेता, परमिंदर मैन ऑफ द सीरीज
  • काठमांडू में छाए सरकाघाट के ऋषभ, एशियन चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, हांगकांग को हराया
  • मंडी : तेज रफ्तार ने ले ली तीन युवकों की जान, दो एम्स में लड़ रहे जिंदगी की जंग

दरकाटा HRTC वोल्वो बस केस : मुजफ्फरनगर और मेरठ निवासी चार लोगों के खिलाफ FIR

ewn24 news choice of himachal 17 Oct,2025 12:42 pm



    पुलिस थाना हरिपुर में मामला दर्ज


    देहरा। पुलिस जिला देहरा की पुलिस चौकी रानीताल के तहत दरकाटा में एचआरटीसी वोल्वो बस चालक और परिचालक के साथ मारपीट मामले में यूपी निवासी चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 
    बता दें कि एचआरटीसी वोल्वो बस चंडीगढ़ एयरपोर्ट से धर्मशाला की ओर जा रही थी। 

    बस दरकाटा के पास पहुंची तो एक गाड़ी ने बस को ओवरटेक किया और चालक ने गाड़ी के बस के आगे रोक दिया। इसके बाद कार चालक और कार में सवार अन्य व्यक्तियों ने बस चालक एवं परिचालक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। 

    मामले की सूचना पुलिस चौकी रानीताल में 112 हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त हुई। सूचना मिलने पर पुलिस चौकी रानीताल की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया और यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया गया। 

    मामले में पुलिस थाना हरिपुर में ऋषभ पुत्र नीरज कुमार निवासी मुजफ्फरनगर यूपी (कार चालक), विकास कुमार पुत्र धर्मपाल निवासी मेरठ यूपी, राजीव कुमार पुत्र धनपाल निवासी मुजफ्फरनगर यूपी और उदित कुमार पुत्र उदयवीर सिंह निवासी मुजफ्फरनगर यूपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसपी पुलिस जिला देहरा मयंक चौधरी ने मामले की पुष्टि की है। कहा कि मामले में गहनता से जांच की जा रही है। 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather