Breaking News

  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात
  • शिमला : इलाज के लिए पहुंची छात्रा से डॉक्टर ने की घिनौनी हरकत, पुलिस जांच में जुटी
  • नेपाल लौट रहे व्यक्ति से सोलन में 85 हजार की लूट, मोहन पार्क के पास चार लोगों ने की मारपीट
  • देहरा के बाड़ी खास पंचायत में महिला किसान दिवस का आयोजन, योगदान को सराहा
  • शारदीय नवरात्र : छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, बीज मंत्र व आरती
  • मझीण स्कूल में सात दिवसीय NSS शिविर संपन्न : पहाड़ी नाटी पर झूमे स्वयंसेवी, नाटक से बताए नशे के दुष्प्रभाव
  • हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज : कुछ जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी

गंगथ महा दंगल : सिकंदर शेख पहलवान ने जीता ट्रैक्टर, प्रीतपाल को इनाम में मिली कार

ewn24 news choice of himachal 06 Jun,2025 11:30 am


    बाबा क्यालू जी महाराज महादंगल समाप्त


    ऋषि  महाजन/गंगथ। कांगड़ा जिला के गंगथ में सिद्ध पीठ बाबा क्यालू जी महाराज के पावन स्थल पर चार दिवसीय जिला स्तरीय महादंगल का समापन बुधवार को हुआ। अंतिम दिन कृषि एवं पशुपालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। देशभर से आए नामी पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। दर्शकों ने तालियों और जयघोषों के साथ पहलवानों का उत्साह बढ़ाया।

    पहली झंडी के मुकाबले में सिकंदर शेख ने उम्दा कुश्ती दिखाते हुए जीत दर्ज की। उन्हें इनाम में ट्रैक्टर मिला। उपविजेता उमेश मथुरा रहे। दूसरी झंडी में प्रीतपाल विजेता बने। उन्हें ऑल्टो कार इनाम में दी गई। परवीन कोहली उपविजेता रहे। तीसरी झंडी में अंतरराष्ट्रीय पहलवान होदी (ईरान) ने जीत हासिल की। उन्हें बुलेट मोटरसाइकिल इनाम में मिली। भूपिंदर उपविजेता रहे।


    HPBose : जेबीटी, टीजीटी संस्कृत, नॉन मेडिकल और हिंदी टेट को लेकर अपडेट 



    तीनों झंडियों के मुकाबलों ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया। हजारों की संख्या में लोग आयोजन स्थल पर पहुंचे। मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने विजेताओं को सम्मानित किया और पुरस्कार दिए। उन्होंने कहा कि यह महादंगल हमारी लोक संस्कृति, परंपराओं और खेल भावना को संजोने का माध्यम है। ऐसे आयोजन युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करते हैं। सरकार इन पारंपरिक आयोजनों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

    उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बाबा क्यालू जी महाराज स्थल के विकास के लिए पिछले वर्ष 40 लाख रुपये की घोषणा की थी। यह राशि अब जारी कर दी गई है। इससे बुनियादी ढांचे और सुविधाओं का विकास होगा। सरकार भविष्य में भी इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए हरसंभव सहयोग देगी।


    ऊना में ITI पास के लिए नौकरी, अंब की कंपनी भरेगी 30 पद 



    सांसद राजीव भारद्वाज ने कहा कि दंगल हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। यह आयोजन क्षेत्र की श्रद्धा और परंपरा को दर्शाता है। विधायक मलेंद्र राजेंद्र ने कहा कि ऐसे मेले खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देते हैं और सांस्कृतिक धरोहर को सशक्त करते हैं। विधायक रणवीर सिंह निक्का ने कहा कि यह दंगल अब राष्ट्रीय पहचान बना चुका है। देशभर से नामी पहलवान इसमें भाग लेते हैं। यह आयोजन खेल भावना, एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है।

    समापन समारोह में सांसद राजीव भारद्वाज, विधायक मलेंद्र राजन और विधायक रणवीर सिंह निक्का विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर एसडीएम डॉ. सुरिंदर ठाकुर, डीएसपी विशाल वर्मा, जिला परिषद सदस्य राहुल पठानिया, कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष करण सिंह पठानिया, कांग्रेस प्रवक्ता संसार सिंह संसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


    हिमाचल से जुड़ी हर बड़ी खबर पाएं अपने फोन पर, जुड़िए हमारे WhatsApp ग्रुप के साथ 



    मंडी विशाल मेगा मार्ट स्टोर में इन 9 पदों पर होगी भर्ती- इस दिन साक्षात्कार



    इस दिन होगी नवोदय विद्यालय छठी कक्षा प्रवेश परीक्षा, करें आवेदन




    हिमाचल कैबिनेट : चिप्स पैकेट, कैन, पानी की बोतल पर लगेगी फीस- होगी रिफंडेबल 





    Job Alert : शिमला में लगने वाला है रोजगार मेला, करीब 40 कंपनियां लेंगी इंटरव्यू




Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather