राकेश चंदेल /बिलासपुर। अंचल नैना देवी के दो संचों का आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग 07 फरवरी से 12 फरवरी 2025 तक आयोजित किया गया। इस वार्षिक अभ्यास वर्ग में आचार्यों की संख्या 55 रही। इस वार्षिक अभ्यास वर्ग के समापन में मुख्य अतिथि व्यवसायी व समिति सदस्य दीपक ठाकुर, अंचल अभियान समिति अध्यक्ष सुरेंद्र पाल, अंचल उपाध्यक्ष संदीप, समिति सदस्य सुरेंद्र सिंह और समिति सदस्य बलवीर जी उपस्थित रहे।
इस वार्षिक अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ता के रूप में अंचल अभियान प्रमुख राजेश, अंचल प्रशिक्षण प्रमुख सपना और संच प्रमुख रीता, निधि आदि संच प्रमुख उपस्थित रहे। इस वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलन से शुरू किया। मंजू, सोनू और कामना इन तीन आचार्यों के द्वारा 5 दिवसीय वर्ग के अनुभव रखे गए। इस वार्षिक अभ्यास वर्ग के समापन पर परीक्षा का भी आयोजन किया गया।
परीक्षा में प्रथम स्थान पर संच ब्रह्मपुखर से अंजना, द्वितीय स्थान पर संच कोठीपुरा से रचना ठाकुर, तृतीय स्थान पर भी संच कोठीपुरा से सुषमा आदि ने प्राप्त किया। इस वार्षिक अभ्यास वर्ग में मुख्य अतिथि के द्वारा तीन आचार्यों को सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथि ने संबोधन में सभी आचार्यों का मार्गदर्शन भी किया गया। मुख्य अतिथि के द्वारा एकल अभियान के माध्यम से बच्चों को संस्कारित करने और समाज के उत्थान के कार्यों की सराहना करते हुए साथ में कार्यकर्ताओं और आचार्यों के कार्यों को भी सराहा गया। इस वार्षिक अभ्यास वर्ग का समापन पूर्णता मंत्र के साथ किया गया।