Breaking News

  • रैहन में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता : 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जानें कौन-कौन सी टीमें बनीं चैंपियन
  • HPRCA : समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 107 उम्मीदवार चयनित
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • HPRCA : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित-यहां देखें
  • HPRCA : रेडियोग्राफर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, जानें कब होगी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • नूरपुर : नडाई में ओटी टेक्नीशियन पर हमला, जाती सूचक शब्द कहे-पीड़ित परिवार से मिले एससी आयोग सदस्य
  • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026 : जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इसके पीछे की पौराणिक कथा
  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का शानदार मौका : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • ऊना में बदली स्कूलों की टाइमिंग, गर्मी और उमस से बेहाल छात्रों को मिलेगी राहत

सिरमौर के पझौता क्षेत्र में सड़क से लुढ़की पिकअप, युवक की गई जान

ewn24 news choice of himachal 11 Jun,2024 8:26 pm

    पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा

    राजगढ़। सिरमौर जिला के राजगढ़ उपमंडल के पझौता क्षेत्र के धामला में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। बता दें कि पिछले कल रात करीब 10 बजे यह हादसा उस समय पेश आया, जब एक पिकअप (एचपी 16 ए 3606) धामला से चंदोल की और आ रही थी। 

    पिकअप में चालक शुभम (22)  पुत्र खजान सिंह निवासी रोहड़ी ही सवार था। जब गाड़ी नौहरी के पास पहुंची तो चालक पिकअप से नियंत्रण खो बैठा और पिकअप सड़क से नीचे लुढ़क गई। 

    मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस चौकी पझौता से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल शुभम को इलाज के लिए जिला अस्पताल सोलन पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

    शुभम की मौत के कारण पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। डीएसपी वीसी नेगी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather