Breaking News

  • ऊना में रोजगार मेला : प्रोडक्शन वर्कर, पैकेजिंग वर्कर, बेकरी शेफ और सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर भर्ती
  • 12वीं पास युवाओं के लिए मौका : नालागढ़ की फेमस कंपनी में भरे जा रहे 150 पद, हमीरपुर में इंटरव्यू
  • डमटाल में वन माफिया पर पुलिस का शिकंजा : 84 खैर के मौछे बरामद-9 आरोपी नामजद
  • कबड्डी के जोनल टूर्नामेंट में मझीण स्कूल उपविजेता : प्रधानाचार्य ने मेडल व मोमेंटो देकर किया सम्मानित
  • लुधियाना की कंपनी लाई रोजगार का मौका : ITI बड़ोह में 10 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू
  • सोलन युवा कांग्रेस का हल्ला बोल : केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने की दी चेतावनी
  • नादौन में सेल्स-मार्केटिंग और सर्विस इंजीनियर के भर्ती, फ्रेशर्स के लिए बढ़िया मौका-15 सितंबर को इंटरव्यू
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • HPBoSE की खास पहल : विशेष बच्चों की उड़ान को मिलेगी नई दिशा-बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान

हिमाचल में प्रदेश के लोग ही कर पाएंगे होम स्टे का संचालन, जल्द बनेगा कानून

ewn24 news choice of himachal 15 Jul,2024 4:12 am

     विक्रमादित्य सिंह ने किया स्वर्गीय वीरभद्र सिंह मेमोरियल बॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन


    शिमला।
    हिमाचल में होम स्टे का संचालन केवल प्रदेश के लोग ही कर पाएंगे। गैर हिमाचली को होम स्टे के संचालन की अनुमति नहीं रहेगी। इस बारे में हिमाचल सरकार कानून बनाने जा रही है। यह बात लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कही।

    विक्रमादित्य सिंह ने अपने एक दिवसीय रोहड़ू दौरे के दौरान स्पोर्ट्स क्लब ढाकगांव में चतुर्थ स्वर्गीय वीरभद्र सिंह मेमोरियल द्वारा पंचायत स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।


    सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली रवाना, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात 



    इस मौके पर कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकासात्मक कार्यों को प्रदेश सरकार ने गति दी है। बढ़ियार से ढाकगांव सड़क जो कि 12 किलोमीटर है। इसका नवीनीकरण नाबार्ड के माध्यम से करवाया जाएगा। 

    मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि इस क्षेत्र में तभी आऊंगा जब सड़क का निर्माण कार्य शुरू होगा। उन्होंने कहा कि सेब सीजन के चलते जिन सम्पर्क मार्ग को खोलना है उनका कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।  


    सिरमौर : नशा तस्करी का कारोबार कर रहे थे दादा, बेटा और पोता, गिरफ्तार



    विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सरकार ठेकेदारों को चलाती है। ठेकेदार सरकार को नहीं चलाती है। जो ठेकेदार कामों को लटकाएगा उन ठेकेदारों को भविष्य कार्य आवंटित नहीं किए जाएंगे। कार्य में लेट लतीफी करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मांगों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।


    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के  पिछले डेढ़ साल के कार्यकाल में 30 हजार सरकारी क्षेत्र में नौकरियां निकाली गई है। जेओए के लंबित भर्ती प्रक्रिया को शुरू किया गया है। प्रदेश सरकार स्वरोजगार को बढ़ावा दे रही है।


    बिलासपुर : औहर में बनेगा पर्यटन परिसर, क्या-क्या होगी सुविधाएं जानें 



    उन्होंने ढांक गांव क्षेत्र के हर महिला मंडल को दस दस हजार रुपए देने की घोषणा की।  उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में बस रूट को बढ़ाया जाएगा। घोड़ासी महाराज के मंदिर के निर्माण कार्य के लिए बजट का प्रावधान करवाया जाएगा।

    वॉलीबाल प्रतियोगिता में नरगेटा अकादमी चंडीगढ़ विजेता रही। उन्हें 55 हजार रुपए और ट्राफी देकर सम्मानित किया। वहीं उप विजेता स्पोर्ट्स हॉस्टल रोहडू की टीम रही।


    रोहड़ू : सड़कों के नवीनीकरण के लिए 1.50 करोड़ देने की घोषणा



    जूनियर स्तर कोटी स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया। लोक निर्माण मंत्री ने स्पोर्ट्स क्लब को 51 हजार रुपए देने की भी घोषणा की। मुख्य अतिथि को आयोजनकर्ताओं ने चांदी का मुकुट और स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। मुख्य अतिथि  को  लड्डुओं के साथ तोला भी गया।

    मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि खेलों के प्रति युवाओं को मंच प्रदान करना एक सही कार्य है। नशे से दूर रहने के लिए युवाओं को खेलों से प्रेम करना चाहिए।

    इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करतार सिंह कुला, जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी, जिप उपाध्यक्ष सुरेन्द्र रेटका, जिप सदस्य खश धार मोनिता चौहान, पूर्व प्रधान एवं उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी देवेंद्र खुराना, सचिव प्रदेश कांग्रेस संजय ठाकुर, वीरेंद्र खुराना, निदेशक हिमफेड हरिंद्र रावल, स्थानीय पंचायत प्रधान  गीता, पुष्पा, सुरेश झांमटा, दीपक खुराना, रमेश कंवर, विनय, लोकेंद्र, दिलीप, संगीता खुराना, सचिन नेगी, सोशल मीडिया संयोजक ब्लॉक कांग्रेस मंडल रोहडू जीवन खुराना, युवा क्लब के प्रधान रमेश नेगी, सुभाष कांत सहित पंचायत जन प्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।


    हिमाचल के जुड़ी हर बड़ी खबर पाएं अपने फोन पर, जुड़िए हमारे WhatsApp ग्रुप के साथ 


    हिमाचल कैबिनेट : इन्हें नहीं मिलेगा 125 यूनिट फ्री बिजली का लाभ

    300 यूनिट फ्री बिजली देने का था वादा 125 यूनिट में भी कट : जयराम ठाकुर  

    राशन कार्ड से जुड़ेगा बिजली मीटर, जानें कैबिनेट के पूरे फैसले  

    हमीरपुर : आशीष शर्मा की जीत पर अनुराग ठाकुर ने दी बधाई, क्या बोले पढ़ें

    हिमाचल कैबिनेट : शिक्षकों के 486, पुलिस ऑफिशियल के 60 पदों सहित इन पोस्टों पर भर्ती को हरी झंडी



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather