Breaking News

  • सिरमौर : लांस नायक धर्मेंद्र का निधन, 6 माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया
  • मंडी : चुनानी निवासी जवान राम किशन का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
  • बंबर ठाकुर गोलीकांड : एडीजीपी ज्ञानेश्वर सिंह की अगुवाई में SIT गठित
  • सोलन और बद्दी की कंपनियों में भर्ती : 105 पदों के लिए होने जा रहे इंटरव्यू
  • IGMC पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर का कुशलक्षेम जाना
  • राजस्थान की कंपनी दे रही नौकरी का मौका : ITI लम्बलू में इंटरव्यू को पहुंचें
  • 10वीं, 12वीं व ITI पास को रोजगार का मौका : हमीरपुर में इंटरव्यू को आ रही कंपनियां
  • रानीताल : बणे दी हट्टी और दौलतपुर फीडर में इस दिन बिजली बंद
  • ईमानदारी और समर्पण की अनूठी मिसाल शिक्षक जोगिंदर पाल शर्मा
  • चंबा : घर की छत से हटा रहा था बर्फ, पैर फिसला नीचे गिरा व्यक्ति

कांगड़ा : घटना से पहले मिल जाएगी भूस्खलन की चेतावनी, यहां लगेंगे पूर्व चेतावनी यंत्र

ewn24news choice of himachal 07 Jan,2023 11:43 pm

    धर्मशाला और शाहपुर की चार जगहों पर लगाए जा रहे

    धर्मशाला। कांगड़ा जिला प्रशासन जिले में बेहतर आपदा प्रबंधन के लिए भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में घटना से पहले चेतावनी उपलब्ध कराने को चार जगहों पर पूर्व चेतावनी यंत्र लगाने जा रहा है। आईआईटी मंडी द्वारा विकसित यह प्रणाली भूस्खलन की पूर्व चेतावनी देने में बेहद कारगर है। उपायुक्त डॉ. निपुण ने बताया कि भूस्खलन पूर्व चेतावनी यंत्र धर्मशाला के मैक्लोडगंज रोड और चोला इंद्रुनाग तथा शाहपुर के डिब्बा और रूलेहड़ में लगाए जाने हैं। इस कार्य को इसी महीने में पूरा कर लिया जाएगा।
    हिमाचल में जमीनी विवाद में चली गोलियां : मां-बेटे की मौत, ससुर व बहू घायल 

    उपायुक्त ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कांगड़ा ने आईआईटी मंडी के साथ मिलकर जिले में 10 जगहों पर भूस्खलन पूर्व चेतावनी यंत्र लगाने का करार किया है। यह कार्य तीन चरणों में किया जाना है। पहले चरण में धर्मशाला उपमंडल के मैकलोडगंज रोड़ और जयसिंहपुर उपमंडल के संधोल में यह यंत्र लगाए गए हैं। दोनों जगहों पर यह ठीक तरीके से कार्य कर रहे हैं।

    दूसरे चरण में अब धर्मशाला और शाहपुर की चार जगहों पर भूस्खलन पूर्व चेतावनी यंत्र लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद, आईआईटी मंडी के विशेषज्ञों की एक टीम तीसरे चरण में लगाए जाने वाले चार यंत्रों के लिए सर्वे कर भूस्खलन संभावित क्षेत्रों को चिन्हित करेगी। तीनों चरण मार्च 2023 से पहले पूरे कर लिए जाएंगे।
    सुजानपुर डबल मर्डर केस : फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आज कोर्ट में पेश होगा आरोपी रिटायर्ड फौजी 


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather