ऊना : सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 19 हजार तक वेतन
ewn24news choice of himachal 07 Sep,2023 12:40 am
अधिक जानकारी के लिए 01975-226063 पर करें संपर्क
ऊना। रोजगार की तलाश कर रहे 10वीं पास युवाओं के लिए बढ़िया मौका है। ऊना जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि मैसर्ज सिस इंडिया लिमिटेड द्वारा सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 100 पद भरे जाने हैं।
इन पदों के लिए 11 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय अंब और 12 सितंबर को जिला रोजगार कार्यालय ऊना में सुबह 11 बजे साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास तथा आयु सीमा 21 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है।
अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यर्थी की लम्बाई 168 से अधिक और वज़न 56 किलोग्राम से 68 किलोग्राम होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त चयनित अभ्यर्थी को 12400-16500 रुपए से 19 हजार तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाण पत्र व बायोडाटा की कॉपी सहित साक्षात्कार भी भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर संपर्क किया जा सकता है।