कांगड़ा में गर्मी से मिली कुछ राहत, अचानक हुई बारिश - पढ़ें खबर
करीब तीन बजे मौसम ले बदली करवट
कांगड़ा। हिमाचल के कांगड़ा शहर और आसपास के क्षेत्रों में राहत की बूंदें बरसी हैं। तीन बजे के आसपास बारिश हुई है। इससे प्रचंड गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि, जिले के बाकी क्षेत्रों धर्मशाला, पालमपुर, बैजनाथ आदि में बारिश नहीं हुई है।
कांगड़ा शहर और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर से ही मौसम कुछ खराब बना हुआ था। हल्के हल्के बादल थे। करीब 3 बजे मौसम ने अचानक करवट बदली और बारिश शुरू हो गई। करीब 10 से 15 मिनट तक बारिश हुई। बारिश के बाद हल्की धूम खिली, लेकिन आसमान में बादल भी हैं।
बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार 26 मई तक बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, 20 मई के लिए मैदानी क्षेत्रों को छोड़कर मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है।
अपडेट के अनुसार चंबा, शिमला, लाहौल स्पीति और किन्नौर जिला को छोड़कर बाकी जिलों में कुछ स्थानों पर 24 मई तक लू चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश दर्ज की है। इसमें खदराला और निचार शामिल हैं। हिमाचल में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक हैं और अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक चल रहे हैं।
19 मई को ऊना का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री और आज केलांग का सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटे में धर्मशाला, सुंदरनगर, भुंतर, ऊना, सोलन, पालमपुर, गगल, हमीरपुर और बिलासपुर में लू चली है।