हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन ग्रेड दो (ट्रेनी) (Medical Laboratory Technician Gr-II) पोस्ट कोड 25014 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें दो अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। 17 पद योग्य उम्मीदवार न मिलने से खाली रह गए हैं।
बता दें कि मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन ग्रेड दो (ट्रेनी) के 19 पदों पर 18 अगस्त 2025 भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। पांच अभ्यर्थियों में से 4 ने स्क्रीनिंग टेस्ट दिया था। स्क्रीनिंग टेस्ट के आधार पर 2 अभ्यर्थी दस्तावेज मूल्यांकन के लिए चुने गए थे। इसके बाद आज 11 जून को फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया। रिजल्ट निकाले जाने की पुष्टि आयोग के सचिव डॉ विक्रम महाजन ने की है।