Breaking News

  • लुधियाना की कंपनी लाई रोजगार का मौका : ITI बड़ोह में 10 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू
  • सोलन युवा कांग्रेस का हल्ला बोल : केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने की दी चेतावनी
  • नादौन में सेल्स-मार्केटिंग और सर्विस इंजीनियर के भर्ती, फ्रेशर्स के लिए बढ़िया मौका-15 सितंबर को इंटरव्यू
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • HPBoSE की खास पहल : विशेष बच्चों की उड़ान को मिलेगी नई दिशा-बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान
  • HPPSC अपडेट : असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानें परीक्षा का पूरा शेड्यूल
  • इंदौरा : डाह-कुल्हाड़ा और लदौड़ी में जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य आगाज
  • हमीरपुर : रेस्टोरेंट में मैनेजर, शैफ और रिसेप्शनिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती, भोरंज में 9 सितंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद

हिमाचल : मानसून फिर पकड़ेगा रफ्तार, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

ewn24 news choice of himachal 05 Jul,2024 10:22 pm

     10 जुलाई तक प्रदेश में येलो अलर्ट जारी


    शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मानसून रफ्तार पकड़ने वाला है। मौसम विभाग ने 5 जुलाई के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आगामी 48 घंटों में 9 जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, चंबा और मंडी में भारी बारिश होने की संभावना है। 10 जुलाई तक प्रदेश में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

    भारी बारिश के साथ ही विजिबिलिटी भी कम रहेगी। भारी बारिश होने की वजह से प्रदेश के नदी-नालों में उफान आने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसको लेकर एडवाइजरी भी जारी की है।

    मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने कहा, "अगले 48 घंटों में हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो जाएगा। इस दौरान पूरे प्रदेश में बारिश होगी, साथ ही कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान धुंध के कारण विजिबिलिटी भी कम रहेगी"।

    सुरेंद्र पॉल ने कहा कि बारिश के कारण नदी नाले उफान पर रह सकते हैं, साथ ही भूस्खलन का खतरा भी बना रहेगा. इस बीच पश्चिमी विक्षोभ के 5 जुलाई से प्रवेश के कारण ऊंचाई वाले क्षेत्रों लाहौल स्पीति, चंबा और किन्नौर के ऊंचे स्थानों पर भी बारिश हो सकती है।

    धुंध के कारण विजिबिलिटी कम होने के कारण लोगों से ध्यान से गाड़ी चलाने की अपील की गई है। बीते 24 घंटों के दौरान मंडी सुंदरनगर में 110 मिलीमीटर और शिमला में 84 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अगले कुछ दिनों में कांगड़ा और मंडी के कुछ स्थानों में भारी बारिश की संभावना है।

    Untitled-2.jpg 233.61 KB


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather