Breaking News

  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल
  • हिमाचल में सरकारी नौकरी : HPPSC ने कृषि विकास अधिकारी के पदों पर निकाली भर्ती
  • हिमाचल में भारी से बहुत भारी और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी-डिटेल में जानें
  • देहरा के दरकाटा के नितिन कुमार की करें मदद, गंभीर किडनी बीमारी से हैं पीड़ित
  • HPRCA : साइकोलॉजी शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 68 उम्मीदवार चयनित
  • मैक्लोडगंज : विदेशी नागरिकों के C-Form न भरने पर गेस्ट हाउस और होमस्टे के खिलाफ FIR
  • कांगड़ा : सुदहेड़ खास में पुलिस ने रोकी ऑल्टो कार, 5.92 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार
  • ऑटो कंपोनेंट निर्माता प्रतिष्ठित कंपनी में अप्रेंटिसशिप का मौका, ITI मंडी में 25 सितंबर को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव
  • बड़सर में फ्लोर स्टाफ के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, नालागढ़ की कंपनी में भरे जाएंगे पद

मनाली घूमने जा रहे पर्यटकों से भरे टैंपो ट्रैवलर और ट्रक में टक्कर, 13 घायल

ewn24 news choice of himachal 25 May,2024 3:00 pm

     मंडी के तहत ब्राधिवीर में हुआ हादसा


    मंडी। हिमाचल के जिला मंडी के तहत ब्राधिवीर में शनिवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ है। यहां पर पर्यटकों से भरे टैंपो ट्रैवलर और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज जोनल अस्पताल मंडी में किया जा रहा है। उक्त सभी पर्यटक पानीपत में एक कंपनी में काम करते हैं।

    जानकारी के अनुसार, टैंपो ट्रैवलर (एचपी 45 डी-2932) में पानीपत, गुजरात, आंध्र प्रदेश व तमिलनाडु के पर्यटक सवार होकर मनाली घूमने जा रहे थे। जब वे मंडी के ब्राधिवीर में पहुंचे तो टैंपो ट्रैवलर की सामने से आ रहे ट्रक (एचपी 69-5759) से टक्कर हो गई।

    हादसे के समय टैंपो ट्रैवलर में चालक सहित 16 लोग सवार थे। इनमें से 13 लोगों को चोटें आई हैं। हादसे के बाद घायलों को मंडी जोनल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, हादसे के बाद काफी देर तक सड़क के दोनों तरफ जाम लगा रहा।

    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करवाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। 



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather