Breaking News

  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल
  • हिमाचल में सरकारी नौकरी : HPPSC ने कृषि विकास अधिकारी के पदों पर निकाली भर्ती
  • हिमाचल में भारी से बहुत भारी और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी-डिटेल में जानें
  • देहरा के दरकाटा के नितिन कुमार की करें मदद, गंभीर किडनी बीमारी से हैं पीड़ित
  • HPRCA : साइकोलॉजी शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 68 उम्मीदवार चयनित
  • मैक्लोडगंज : विदेशी नागरिकों के C-Form न भरने पर गेस्ट हाउस और होमस्टे के खिलाफ FIR
  • कांगड़ा : सुदहेड़ खास में पुलिस ने रोकी ऑल्टो कार, 5.92 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार
  • ऑटो कंपोनेंट निर्माता प्रतिष्ठित कंपनी में अप्रेंटिसशिप का मौका, ITI मंडी में 25 सितंबर को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव
  • बड़सर में फ्लोर स्टाफ के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, नालागढ़ की कंपनी में भरे जाएंगे पद

मुख्यमंत्री सुक्खू बोले - बिकाऊ विधायकों ने भाजपा का कमल ही खरीद लिया

ewn24 news choice of himachal 27 May,2024 10:38 pm

    जो कांग्रेस के नहीं हुए भाजपा के क्या होंगे


    धर्मशाला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार शाम धर्मशाला में तूफानी दौरा कर कांग्रेस उम्मीदवार देवेंद्र जग्गी के चुनाव प्रचार को धार दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के बिकाऊ विधायकों ने भाजपा का कमल ही खरीद लिया। वह खुद तो बिके, भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ताओं के लिए विचित्र स्थिति उत्पन्न कर दी। मेरा भाजपा कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि पार्टी विचारधारा से ऊपर उठकर कांग्रेस के ईमानदार उम्मीदवारों को वोट दें। 

    मुख्यमंत्री ने मैक्लोडगंज बस स्टैंड, तिब्बती समुदाय के मैक्लोडगंज हॉल और होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के कार्यक्रम में भाजपा के बिकाऊ विधायकों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस के नहीं हुए, वे भाजपा के भी नहीं होंगे। बिके हुए विधायक भाजपा को भी धोखा देंगे। इनकी फितरत धोखेबाजी की है। भाजपा की राजनीतिक मंडी में इन्होंने अपनी बोली लगाई है। 
    धर्मशाला का बिका हुआ विधायक सरगना होने के साथ सबसे बड़ा भू माफिया है। वह पिछले तीन साल से अपने ड्राइवर नेक राम के नाम से जमीनें खरीदता रहा। दस करोड़ रुपये में 72 संपत्तियां खरीदी हैं। सुधीर की विदेश में भी बेनामी संपत्ति है। 


    धर्मशाला के पूर्व विधायक ने 14 महीने तक अपना फोन और घर के दरवाजे बंद रखे। किसी के सुख दुःख में शामिल नहीं हुए। अब घर-घर जाकर रो रहे हैं, लोगों की मिन्नतें कर रहे हैं, लेकिन रोना धोना काम नहीं आएगा। लोगों ने धनबल की राजनीति को हराने का मन बना लिया है।


     देवेंद्र जग्गी ईमानदार आदमी हैं, उन पर कोई सवाल नहीं उठा सकता। 15 महीने के कार्यकाल में मैंने खुद धर्मशाला में विकास कार्य करवाए हैं। स्मार्ट सिटी का प्रोजेक्ट खुद स्पीड अप करवाया। ढंगवार में 250 करोड़ रुपये का मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट दिया। 500 करोड़ रुपये का यूनिटी मॉल लाए। बिकाऊ विधायक ने धर्मशाला के विकास में कोई योगदान नहीं दिया। 
    मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मशाला के विकास को मैं और जग्गी मिलकर और गति देंगे। 


    जग्गी को जिताकर भेजिये धर्मशाला की सूरत बदल दी जाएगी। चुनाव बाद आप देखेंगे धर्मशाला में पूर्व विधायक ने जिन क्षेत्रों को नजरअंदाज किया है, वहां विकास की बयार बहेगी। चुनाव परिणाम के बाद धर्मशाला में दोबारा आऊंगा, हर क्षेत्र का दौरा कर विकास को नई दिशा देंगे। जनता से यही अनुरोध है कि धनबल की राजनीति को हराना है, जनता की ताकत ही असली ताकत है। इस दौरान विधायक केवल सिंह पठानिया, विधानसभा उम्मीदवार देवेंद्र जग्गी, विजय इंद्र कर्ण, नीनू शर्मा सहित विभिन्न नेता मौजूद रहे।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather