सोलन के शामती में बादल फटा, चपेट में आए दो मकान, करोड़ों का नुकसान
ewn24news choice of himachal 11 Jul,2023 6:14 pm
सोलन। हिमाचल प्रदेश में तबाही का सिलसिला जारी है। सोलन जिला के शामती में मंगलवार तड़के करीब 3 बजे बादल फटा है। भारी मलबे की चपेट में दो मकान और कुछ वाहन आ गए हैं। आपदा में करोड़ों का नुकसान हुआ लेकिन गनीमत ये रही कि किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है।
खतरे की आशंका के चलते तीन घरों को खाली करवाया गया है। प्रशासन मौके पर मौजूद है। इसके अलावा राजगढ़ रोड़ भी मलबा आने के कारण बंद है।
शिमला कालका NH भी पड़ा बंद है। सोलन जिला में सुल्तानपुर के निजी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के समीप भी भूस्खलन हुआ है। बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।