Breaking News

  • नूरपुर में चिट्टे के साथ दो लोग गिरफ्तार, पुलिस को नाकाबंदी के दौरान मिली सफलता
  • हिमाचल कैबिनेट बैठक : नौकरियों का खुला पिटारा, 1000 रोगी मित्र और कांस्टेबल के भरे जाएंगे 800 पद
  • Job Alert : दुबई में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी, अच्छी सैलरी, कांगड़ा में इस दिन होंगे इंटरव्यू
  • पटियालकर के वीर सपूत शहीद पायलट नमांश स्याल को नम आंखों से अंतिम विदाई
  • ब्यास व्यू मॉडल स्कूल बग्गी का वार्षिक समारोह, पवन हाउस का रहा दबदबा
  • नूरपुर : दो सप्ताह से चक्की रेलवे पुल तैयार, अब ट्रायल का इंतजार
  • नशा तस्करों पर गहरी चोट, मोहटली में एक घर से चिट्टा बरामद
  • डॉ वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना के लिए आय सीमा अब 12 लाख रुपए
  • कंदरौर में नशे के खिलाफ अलख जगाने दौड़े युवा, मंत्री राजेश धर्माणी ने सराहा प्रयास
  • श्री नैना देवी जी : सड़कों की हालत खराब - जल्द करवाई जाए मरम्मत

हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर बड़ी अपडेट, 18 सितंबर से होगा आयोजित

ewn24news choice of himachal 28 Aug,2023 7:29 pm

    प्राकृतिक आपदा के चलते देरी से हो रहा

     

    शिमला। हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर बड़ी अपडेट है। सरकार ने मानसून सत्र 18 से 25 सितंबर तक आयोजित करने का फैसला लिया है।प्राकृतिक आपदा के मानसून सत्र थोड़ा देरी से हो रहा है।

    बता दें कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को राजभवन में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान प्रदेश से जुड़े अनेक मुद्दों पर दोनों विशिष्ट जनों के बीच चर्चा हुई। हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर भी चर्चा हुई है।

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश आपदा से जूझ रहा है। ऐसे में मानसून सत्र को सितंबर में रखा गया है। विपक्ष मानसून सत्र को लेकर बेवजह राजनीति करता रहा है। मानसून सत्र अगस्त में इसलिए नहीं करवाया, क्योंकि मानसून सत्र की तैयारी में प्रशासन जुट जाता है। ऐसे में प्रदेश में आई आपदा से निपटने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता। मुख्यमंत्री ने आपदा को लेकर आज सचिवालय में सचिवों के साथ भी बैठक की और अफसरों को आपदा से सही ढंग से निपटने के दिशा निर्देश जारी किए।

    छत्तीसगढ़ में ED की रेड पर राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा दिए बयान को लेकर सुखविंदर सिंह ने कहा कि ED राजनीतिक हथियार है, जिसका उपयोग सरकार करती है।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather