Breaking News

  • नूरपुर में चिट्टे के साथ दो लोग गिरफ्तार, पुलिस को नाकाबंदी के दौरान मिली सफलता
  • हिमाचल कैबिनेट बैठक : नौकरियों का खुला पिटारा, 1000 रोगी मित्र और कांस्टेबल के भरे जाएंगे 800 पद
  • Job Alert : दुबई में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी, अच्छी सैलरी, कांगड़ा में इस दिन होंगे इंटरव्यू
  • पटियालकर के वीर सपूत शहीद पायलट नमांश स्याल को नम आंखों से अंतिम विदाई
  • ब्यास व्यू मॉडल स्कूल बग्गी का वार्षिक समारोह, पवन हाउस का रहा दबदबा
  • नूरपुर : दो सप्ताह से चक्की रेलवे पुल तैयार, अब ट्रायल का इंतजार
  • नशा तस्करों पर गहरी चोट, मोहटली में एक घर से चिट्टा बरामद
  • डॉ वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना के लिए आय सीमा अब 12 लाख रुपए
  • कंदरौर में नशे के खिलाफ अलख जगाने दौड़े युवा, मंत्री राजेश धर्माणी ने सराहा प्रयास
  • श्री नैना देवी जी : सड़कों की हालत खराब - जल्द करवाई जाए मरम्मत

हिमाचल में बड़ी धोखाधड़ी : करोड़ों की लॉटरी का लालच देकर ठग लिए 72 लाख रुपए

ewn24news choice of himachal 08 Feb,2023 7:27 pm

    चंबा के व्यक्ति ने 200 ट्रांजेक्शन में दिए पैसे

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में करोड़ों की लॉटरी के नाम पर एक व्यक्ति के साथ लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति इस कदर शातिरों के जाल में फंसा कि 72 लाख रुपए गंवा बैठा। मामला साइबर थाना शिमला में दर्ज हुआ है। क्या है पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं ....

    दादा साहेब फाल्के पुरस्कार में जलवा बिखेरेगा हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा, 20 को कार्यक्रम

    साइबर थाना शिमला से मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता छंगा राम चंबा का रहने वाला है। छंगा राम को 2.50 करोड़ रुपए की लॉटरी लगने का मैसेज और कॉल आया। शातिरों ने उससे कहा कि इस लॉटरी को लेने के लिए उसे कुछ पैसे उनके अकाउंट में डालने होंगे। हैरानी की बात यह है कि छंगा राम ने आरोपियों के खाते में 200 ट्रांजेक्शन की है। उसने खुद बैंक जाकर और गूगल पे के माध्यम से पैसे जमा करवाए।
    सीएम सुक्खू ने कर्मचारियों के DA पर घेरी पूर्व भाजपा सरकार, क्या बोले, पढ़ें

    छंगा राम करीब 72 लाख रुपए आरोपियों के खाते में डाल चुका था। इतने पैसे देने के बाद भी छंगा राम को जब करोड़ों रुपए नहीं मिले तो उसे ठगी का अहसास हुआ और वह पुलिस के पास मदद के लिए पहुंचा। शिकायतकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन शिमला में FIR नंबर 7/22 IPC की धारा 420 और 66डी ऑफ IT एक्ट में केस दर्ज किया गया है। साइबर पुलिस के एएसपी भूपेंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि की है साथ ही लोगों से अपील की है कि इस तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए जागरूक रहें। ऐसे लोगों के जाल में न फंसें और जरा भी शक होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

    [embed]
    [/embed]

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather