ऋषि महाजन/नूरपुर। पुलिस जिला नूरपुर के एसपी कुलभूषण वर्मा ने पीएम श्री सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गंगथ को गोद लिया है। स्कूल में आयोजित जागरूकता मंच के दौरान डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा की उपस्थिति में एसपी कुलभूषण वर्मा ने स्कूल को गोद लेने की घोषणा की।
बता दें कि डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा, एसपी कुलभूषण वर्मा, एसडीएम इंदौरा डॉ. सुरेंद्र ठाकुर व नायब तहसीलदार गंगथ परवेश शर्मा ने पीएम श्री सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गंगथ में एक जागरूकता मंच का आयोजन किया।
डीसी की मौजूदगी में एसपी कुलभूषण वर्मा ने स्कूल को गोद लेने की घोषणा की। यह निर्णय संस्थान के विकास, छात्रों के सर्वांगीण उत्थान और शैक्षिक वातावरण को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।
स्कूल की प्रधानाचार्य विनय महाजन और संस्थान के स्टाफ ने डीसी हेमराज बैरवा और एसपी कुलभूषण वर्मा का हार्दिक स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया है। साथ ही भविष्य में उनके सहयोग एवं मार्गदर्शन से संस्थान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प भी लिया।
भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 या कंपनी के दूरभाष नंबर 01792-253400 पर भी संपर्क किया जा सकता है।