शिमला। हिमाचल प्रदेश में फरवरी माह में अब तक सामान्य से 78 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। बिलासपुर जिला में 89, चंबा में 83, हमीरपुर में 80, कांगड़ा में 86, किन्नौर में 76, कुल्लू में 57, लाहौल स्पीति में 78, मंडी में 62, शिमला में 72, सिरमौर में 92, सोलन में 93 और ऊना में 92 फीसदी कम मेघ बरसे हैं। वहीं, 1 जनवरी, 2026 से 19 फरवरी, 2026 तक की बात करें तो सामान्य से 32 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की 19 फरवरी, 2026 की अपडेट के अनुसार आगामी सात दिनों 25 फरवरी तक 23 फरवरी को छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी हो सकती है। बाकी दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। क्योंकि 22 फरवरी से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।
तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। 18 फरवरी को सबसे अधिक अधिकतम तापमान ऊना का 28.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है।
अगले 2 से 3 दिन में न्यूनतम तापमान मे 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद अगले 3 से 4 दिन में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी का अनुमान है। अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान मे 3 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी का अनुमान है। पिछले 24 घंटे में मौसम की बात करें तो कुछ छिटपुट स्थानों पर बहुत हल्की बारिश हुई है। सेओबाग में 50 किलोमीटर प्रति घंटी की गति की तेज हवाएं चली हैं।