नूरपुर। नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर की टीमों ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चिट्टा व चरस बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पहले मामले में पुलिस थाना रैहन की टीम द्वारा देहरी कॉलेज क्षेत्र में गश्त व चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई । तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1.82 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
पुलिस ने आशीष उर्फ ब्राउन मुंडा (30) पुत्र ज्ञान चंद, निवासी VPO कंदौर, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा (हि.प्र.) और कन्नू सागर (22) पुत्र संदीप कुमार, निवासी VPO कंदौर, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा (हि.प्र.) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना रैहन में NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।
दूसरे मामले में पुलिस थाना इन्दौरा की पुलिस टीम द्वारा ईन्दपुर में गश्त के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 90 ग्राम चरस बरामद की है।
मामले में फारुख खान उम्र 23 साल पुत्र महंमदू निवासी गांव चचूल डा0 सनवाल तह0 चुराह थाना तीसा जिला चम्बा और परवेज उम्र 22 साल पुत्र शमशदीन निवासी गांव चचूल डा0 सनवाल तह0 चुराह थाना तीसा जिला चम्बा को गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में पुलिस थाना इन्दौरा में NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है। पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है तथा आम जनता से भी अपील की जाती है कि किसी भी प्रकार की नशा संबंधी सूचना पुलिस के साथ साझा करें।