शिमला। इवान सिक्योरिटी फंक्शंस (Ivaan Security Functions Private Limited) शिमला द्वारा दुबई के लिए एक सफल अंतरराष्ट्रीय भर्ती अभियान का आयोजन किया गया। यह भर्ती अभियान सुंदरनगर और बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) में आयोजित किया गया।
इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, डक्टमैन (Ductman) एवं मैप हेल्पर (Map Helper) जैसे विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया गया। यह भर्ती हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 43 उम्मीदवारों का प्रारंभिक चयन किया गया।
सभी चयनित उम्मीदवारों की डॉक्यूमेंटेशन एवं मेडिकल प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण होने के पश्चात 28 उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया गया। कंपनी को इन 28 चयनित उम्मीदवारों का वीजा 07 फरवरी 2026 को प्राप्त हो चुका है, जिसकी प्रति सभी उम्मीदवारों को उपलब्ध करवा दी गई है।
इसके साथ ही कंपनी की ओर से सभी चयनित उम्मीदवारों को फ्लाइट टिकट भी प्रदान कर दी गई है। सभी उम्मीदवारों की उड़ान 20 फरवरी 2026 को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दुबई के लिए निर्धारित है। इस अवसर पर Ivaan Security Functions Private Limited शिमला ने सभी चयनित उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कंपनी प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के पारदर्शी, विश्वसनीय एवं रोजगारोन्मुखी अंतरराष्ट्रीय भर्ती अभियानों के माध्यम से युवाओं को विदेशों में बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाते रहेंगे।
किसी भी जानकारी के लिए इवान सिक्योरिटी फंक्शंस शिमला, हिमाचल प्रदेश के फोन नंबर 9418217918 और 8221862918 पर संपर्क किया जा सकता है।