नाहन। हिमाचल के सिरमौर जिला के नाहन में 10वीं/12वीं पास के लिए नौकरी का मौका है। जिला रोजगार अधिकारी देविन्द्र कुमार ने बताया कि मेसर्ज बारबेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड कोलकाता पश्चिम बंगाल द्वारा दिल्ली, पुणे, मुंबई, गुजरात, चेन्नई और बैंगलोर स्थित रेस्तरां के लिए किचन हेल्पर/फूड एंड बेवरेज स्टीवर्ड के 500 पदों को रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरा जाना है। इसके लिए रोजगार कार्यालय नाहन में कैंपस इंटरव्यू 17 अगस्त, 2026 को आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षिणक योग्यता 10वीं/12वीं, आयु 18 से 30 वर्ष रखी गई है। इच्छुक अभयर्थी अपने साथ अपनी शैक्षिणक तथा योग्यता संबंधी सभी दस्तावेज स्थायी हिमाचली प्रमाण पत्र, आधारकार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो सहित कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते है।
इन पदों के लिए न्यूनतम वेतन 16 हजार सीटीसी/20 हजार सीटीसी (डिप्लोमा होल्डर इन होटल मैनेजमेंट व समकक्ष) सहित खाना व मुफ्त आवास सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियर्थियों के चयन होने के उपरांत दिल्ली में सात दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके खर्च का पूरा निर्वाहन कंपनी द्वारा किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर-88106 37785 पर भी संपर्क कर सकते हैं।