धर्मशाला। कांगड़ा जिला में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों के लिए साक्षात्कार होंगे। साक्षात्कार में पुरुष और महिला दोनों हिस्सा ले सकते हैं। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राइवेट लिमिटेड शिमला द्वारा सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के पुरुष एवं महिला के 80 पद भरे जाने प्रस्तावित हैं।
इन पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता दसवीं व इससे ऊपर रखी गई है, जबकि आयु सीमा 20 वर्ष से 36 वर्ष तक रखी गई है। चयनित आवेदक को 15 से 25 हजार रुपए प्रति माह वेतन व अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार दी जाएंगी।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी व अनुभव प्रमाणपत्र यदि हो साथ लेकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
साक्षात्कार 15 जून को उप रोजगार कार्यालय, इंदौरा, 16 जून को उप रोजगार कार्यालय नूरपुर, 18 जून को जिला रोजगार कार्यालय धर्मशाला में सुबह 11 बजे होंगे। साक्षात्कार हेतु आवेदकों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य भत्ता देय नहीं होगा।
अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 94182-17918 पर संपर्क कर सकते हैं। इच्छुक आवेदक साक्षात्कार में भाग लेने से पहले https://eemis.hp.nic.in पर अपनी ई-मेल आईडी या मोबाइल नम्बर से लॉगिन करने के बाद आवेदन कर सकते हैं।