कांगड़ा लोकसभा के 11 और धर्मशाला उपचुनाव के लिए 4 नामांकन पाए सही
ewn24news choice of himachal 16 May,2024 12:13 am
अब 17 मई तक लिए जा सकते हैं नाम वापस
धर्मशाला। कांगड़ा लोकसभा चुनाव के लिए 11 प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए हैं। साथ ही धर्मशाला उपचुनाव के लिए 4 प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए हैं। नामांकन प्रक्रिया होने के बाद नामांकन की छंटनी की गई।
अब प्रत्याशी 17 मई तक नाम वापस ले सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र में 11 प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए हैं।