Breaking News

  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात
  • शिमला : इलाज के लिए पहुंची छात्रा से डॉक्टर ने की घिनौनी हरकत, पुलिस जांच में जुटी
  • नेपाल लौट रहे व्यक्ति से सोलन में 85 हजार की लूट, मोहन पार्क के पास चार लोगों ने की मारपीट
  • देहरा के बाड़ी खास पंचायत में महिला किसान दिवस का आयोजन, योगदान को सराहा
  • शारदीय नवरात्र : छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, बीज मंत्र व आरती
  • मझीण स्कूल में सात दिवसीय NSS शिविर संपन्न : पहाड़ी नाटी पर झूमे स्वयंसेवी, नाटक से बताए नशे के दुष्प्रभाव
  • हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज : कुछ जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी
  • पझौता की बेटी पलक ने कबड्डी में चमकाया नाम, अंडर-14 नेशनल टूर्नामेंट में हुआ चयन
  • दी मातला सहकारी सभा समिति के चुनाव संपन्न : जगत राम बने अध्यक्ष, जगदम्बा सिंह उपाध्यक्ष

सितम-ए-गर्मी : शिमला में 10 साल का टूटा रिकॉर्ड, लू की चपेट में आठ जिले

ewn24 news choice of himachal 15 Jun,2024 9:26 pm

    शिमला। मैदानी क्षेत्रों के साथ अब पहाड़ों में भी सूरज आग उगल रहा है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में गर्मी से हाल बेहाल हो गए हैं। शिमला में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा है। 

    शिमला में शुक्रवार को 10 साल बाद अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले वर्ष 2014 में जून में ही अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। 

    भीषण गर्मी के बीच हिमाचल के आठ जिले ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर, शिमला और मंडी लू की चपेट में आ गए हैं। प्रदेश के 9 क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार रहा। 

    शुक्रवार इस सीजन का प्रदेश के सभी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा। हिमाचल के सभी क्षेत्रों में 18 जून तक गर्मी का प्रकोप जारी रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान तापमान में और अधिक बढ़ोतरी दर्ज होने का पूर्वानुमान है। 18 जून से प्रदेश में प्री मानसून की बौछारें पड़ने के आसार हैं।

    शनिवार को प्रमुख जगहों का रिकॉर्ड अधिकतम तापमान

    शनिवार को ऊना का अधिकतम तापमान 42.8, धौलाकुआं का 42.8, बिलासपुर का 42.6, हमीरपुर का 41.8, चंबा और बरठी का 40.8, सुंदरनगर का 40.4, कांगड़ा का 40.3 और मंडी का 40.0 रिकॉर्ड किया गया। 

    वहीं, नाहन का 38.6, धर्मशाला का 36.1, सोलन का 36.0, सैंच का 35.1, कसौली का 34.8, जुब्बड़हट्टी का 33.9, रिकांगपिओ का 32.5, मनाली का 30.5, मशोबरा का 30.3, शिमला का 30.1, डलहौजी का 28.7 और कुफरी का 24.9 डिग्री दर्ज किया गया।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather