हिमाचल प्रदेश पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज डरोह में तीन वाहनों की होगी नीलामी
ewn24 news choice of himachal 20 Jun,2023 5:46 pm
सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कर सकते हैं वाहन का निरीक्षण
पालमपुर। हिमाचल प्रदेश पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज डरोह कांगड़ा में कंडम तीन वाहनों की नीलामी होनी है। नीलामी जैसा है, जहां है के आधार पर 27 जून 2023 को सुबह 11 बजे होगी। इसमें ओमनी वेन (मॉडल 7 जून 2001), ऑल्टो कार (4 नवंबर 2007) और टवेरा गाड़ी (29 जुलाई 2010) की नीलामी होनी है।
नीलाम होने वाले इन वाहनों का निरीक्षण किसी भी वर्किंग डे पर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया जा सकता है। नीलामी के दिन नीलामी शुरू होने से आधा घंटे पहले प्रति वाहन 10 हजार रुपए सिक्योरिटी राशि जमा करवानी होगी। नीलामी के बाद सफल बोलीदाता को नीलामी की 25 फीसदी राशि जमा करवानी होगी।
बाकी तीन दिन के अंदर जमा करवानी होगी। सफल बोलीदाता को फाइनल राशि जमा होने के बाद तीन दिन के अंदर वाहन को अपने रिस्क पर उठाना होगा। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए फोन नंबर 01894-275138 पर संपर्क किया जा सकता है। यह जानकारी पीटीसी डरोह के प्रिंसिपल दिनेश कुमार ने दी है।