Breaking News

  • राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में स्वावलंबन की मिसाल बने दिव्यांग, लगाया विशेष स्टाल
  • HPPCL जीएम विमल नेगी मामला : डायरेक्टर इलेक्ट्रिकल देश राज सस्पेंड
  • मंडी : मरोली टनल में हुड़दंग मचाने वाले युवकों की हुई पहचान, होगी सख्त कार्रवाई
  • हमीरपुर : JEE, नीट और SSB की निशुल्क कोचिंग के लिए करें संपर्क
  • मंडी : अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल व ट्रेडमैन का रिजल्ट घोषित
  • HPPCL जीएम विमल नेगी मामला : MD मीणा और डायरेक्टर इलेक्ट्रिकल हटाए
  • हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने ये फाइनल रिजल्ट किया घोषित-जानें
  • हमीरपुर : भोरंज में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर होगी भर्ती
  • हरिपुर : दी भटोली फकोरियां कृषि सेवा सहकारी सभा समिति के चुनाव संपन्न
  • हिमाचल : तीन साल में पेट्रोल-डीजल से 4261 करोड़ रुपए का टैक्स हुआ जमा

शिमला पहुंचा भारतीय वन सेवा के 50 प्रशिक्षुओं का दल, दो विदेशी भी

ewn24news choice of himachal 02 May,2023 3:30 am

    प्रदेश वन विभाग के आला अधिकारियों से मुलाकात की

     

    शिमला। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून से हिमाचली वनस्पति, वन व वन्यप्राणी प्रबंधन के अध्ययन के लिए भारतीय वन सेवा के 50 प्रशिक्षुओं का दल आज शिमला पहुंचा। भारतीय वन सेवा अधिकारी डॉ. शिवाबाला एस की अगुवाई में यह प्रशिक्षु 29 अप्रैल से 17 मई तक हिमाचल प्रदेश, लद्दाख व जम्मू कश्मीर राज्यों के वनों का अध्ययन करेंगे।
    हिमाचल: मौसम की बेरुखी पड़ी भारी, इस जिला में 29.35 करोड़ से अधिक की चपत

    इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी , देहरादून में वर्ष 2022-24 के इस बैच में कुल 50 प्रशिक्षु हैं, जिनमें 4 महिला अधिकारी व दो विदेशी भूटान से हैं। डॉ. शिवाबाला ने बताया कि प्रशिक्षुओं का यह दल हिमाचल प्रदेश से लेह लद्दाख और जम्मू कश्मीर तक वन प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी प्राप्त करेगा।समिति कक्ष , टॉलैंड स्थित वन विभाग मुख्यालय में इन प्रशिक्षुओं ने आज प्रदेश वन विभाग के आला अधिकारियों से मुलाकात की।

    मुख्य अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन ने सभी प्रशिक्षुओं को हिमाचल की भौगोलिक सरंचना व जैव विविधता की जानकारी दी। प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन बल प्रमुख राजीव कुमार ने प्रशिक्षुओं को हिमाचल प्रदेश वन विभाग की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी के साथ साथ हिमाचल प्रदेश की वन संपदा के साथ-साथ प्रदेश के वनों वन्यजीवों के संरक्षण के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों की भी विस्तृत जानकारी दी। भारतीय वन सेवा के इन प्रशिक्षुओं ने बंदर नसबंदी केंद्र, टूटीकंडी का दौरा भी किया।
    इस अवसर पर अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल, संजय सूद, अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल हर्षवर्धन कथूरिया, मुख्य अरण्यपाल के थिरूमल, अरण्यपाल शिमला वी के बाबू , उप अरण्यपाल कृष्ण कुमार ,उप अरण्यपाल प्रीति भंडारी व उप अरण्यपाल अनीश शर्मा उपस्थित थे।
    हिमाचल: खाई में गिरी कार, मेले में गए दो दोस्तों की गई जान-एक सेना का जवान




    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather