हरिपुर। देहरा विधानसभा क्षेत्र की हरिपुर तहसील के भटोली फकोरियां में ओपन वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट में विजेता टीम को 21,000 और रनर अप को 11,000 रुपए का इनाम मिलेगा।
टूर्नामेंट के आयोजक आदित्य और सक्षम ने बताया कि एंट्री फीस 600 रुपए प्रति टीम होगी। वहीं, री-एंट्री फीस 1,000 रुपए प्रति टीम रहेगी।
पंजीकरण की अंतिम तिथि 3 अक्टूबर 2026 होगी और टूर्नामेंट 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगा।
टूर्नामेंट का प्रारूप लीग + नॉकआउट (टीमों के अनुसार) होगा। सेमीफाइनल में टॉप 4 टीमें क्वालीफाई करेंगी। केवल 25 टीमों को अनुमति दी जाएगी। कोई भी डायरेक्ट एंट्री मान्य नहीं होगी।
कमेटी द्वारा डिनर उपलब्ध कराया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए 9816340460 और 7876220630 पर संपर्क किया जा सकता है।
https://www.facebook.com/share/r/1DiaGLHtQ1/
https://www.instagram.com/reel/Dd4EPHaM42U/?utm_source=ig_web_copy_link&stkn=MzRlODBiNWFlZA==