Breaking News

  • मंडी जिला में 1600 पदों पर भर्ती : युवक और युवतियां दोनों ले सकते भाग-इस दिन होंगे साक्षात्कार
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वेयरहाउस वर्कर के पदों के लिए कांगड़ा में 30 सितंबर को इंटरव्यू
  • कांगड़ा में विदेश में नौकरी का बढ़िया मौका : 10वीं पास के लिए मुफ्त आवास, ट्रांसपोर्ट और रिटर्न एयर टिकट की सुविधा
  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर को इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल
  • हिमाचल में सरकारी नौकरी : HPPSC ने कृषि विकास अधिकारी के पदों पर निकाली भर्ती
  • हिमाचल में भारी से बहुत भारी और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी-डिटेल में जानें
  • देहरा के दरकाटा के नितिन कुमार की करें मदद, गंभीर किडनी बीमारी से हैं पीड़ित
  • HPRCA : साइकोलॉजी शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 68 उम्मीदवार चयनित

मंडी जिला में 1600 पदों पर भर्ती : युवक और युवतियां दोनों ले सकते भाग-इस दिन होंगे साक्षात्कार

ewn24 news choice of himachal 27 Sep,2026 1:53 pm


    11,000 से 14,000 रुपये प्रतिमाह मिलेगा वेतन


    मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में निजी क्षेत्र में बंपर पदों पर भर्ती निकली है। श्रम, रोजगार एवं विदेशी नियोजन विभाग के माध्यम से बारबेक्यू-नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड में सर्विस स्टीवर्ड एवं किचन हेल्पर के लगभग 1600 पदों के लिए भर्ती की जा रही है। इन पदों के लिए पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी पात्र होंगे।

    जिला रोजगार अधिकारी, मंडी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष और शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास या इससे अधिक होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 11,000 से 14,000 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ कंपनी के नियमानुसार पीएफ, ईएसआईसी, निःशुल्क भोजन एवं आवास की सुविधा प्रदान की जाएगी।

    चयनित अभ्यर्थियों को दिल्ली स्थित प्रशिक्षण केंद्र में सात दिन का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान भोजन, आवास तथा आने-जाने का यात्रा खर्च कंपनी द्वारा वहन किया जाएगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने पर मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा होटल मैनेजमेंट का डिप्लोमा प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाएगा।




    चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती पुणे, बेंगलुरु, दिल्ली, चेन्नई, मुंबई, पंजाब, हैदराबाद एवं गुजरात में की जाएगी। साक्षात्कार कार्यक्रम, उप रोजगार कार्यालय, सरकाघाट में 29 सितंबर, 2026 को, उप रोजगार कार्यालय, जोगिंदरनगर में 30 सितंबर, 2026 को, उप रोजगार कार्यालय, सुंदरनगर में 1 अक्टूबर 2026 और  उप रोजगार कार्यालय, करसोग में 3 अक्टूबर, 2026 को रखा गया है। साक्षात्कार का समय सभी स्थानों पर प्रातः 10:30 बजे रहेगा।

    पात्र अभ्यर्थियों से साक्षात्कार के समय मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं उनकी फोटोकॉपी, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, आधार कार्ड, रोजगार पंजीकरण कार्ड, बायोडाटा तथा अनुभव प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो) साथ लाने का आग्रह किया है।

    साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता/महंगाई भत्ता (टीए/डीए) देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, मंडी के दूरभाष नंबर 01905-235508 पर संपर्क किया जा सकता है।



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather