कांगड़ा। कांगड़ा की एनके इंटरनेशनल (ओवरसीज मैनपावर कंसल्टेंट) एजेंसी कम खर्च में विदेश में नौकरी का सुनहरा मौका लेकर आई है।
यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) की प्रसिद्ध कंपनी एमएबी फैसिलिटीज मैनेजमेंट एलएलसी कंपनी के लिए सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इन पदों लिए 28 सितंबर, 2026 सोमवार को कांगड़ा में इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।
इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा स्वीकृत एनके इंटरनेशनल (ओवरसीज मैनपावर कंसल्टेंट) द्वारा किया जा रहा है। एनके इंटरनेशनल का कार्यालय वीरता, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश में स्थित है। यहीं पर इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।
इस नौकरी के तहत चयनित उम्मीदवारों को 1500 एईडी (AED) यानी भारतीय मुद्रा में करीब 39000 रुपए मासिक वेतन दिया जाएगा और यह रोजगार वीजा (एंप्लॉयमेंट वीजा) पर आधारित है।
इस भर्ती में केवल पुरुष उम्मीदवार ही भाग ले सकते हैं, जिनकी लंबाई कम से कम 5 फीट 10 इंच और आयु सीमा 22 से 40 वर्ष के बीच होनी जरूरी है। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों का कम से कम 10वीं पास होना और उनके पास पासपोर्ट होना अनिवार्य है।
इन पदों के लिए ड्यूटी महीने में 28 दिन और प्रतिदिन 12 घंटे की होगी। कंपनी की ओर से कर्मचारियों को कई सुविधाएं मुफ्त प्रदान की जा रही हैं, जिसमें रहना (फ्री अकमोडेशन), ट्रांसपोर्ट और दो साल पूरे होने पर वापसी का मुफ्त हवाई टिकट (फ्री रिटर्न एयर टिकट) शामिल है। इसके अलावा कॉन्ट्रैक्ट की अवधि दो साल की होगी।
अधिक जानकारी या संपर्क के लिए उम्मीदवार 9317805559 नंबर पर कॉल या व्हाट्सएप कर सकते हैं तथा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.nkinternationals.in पर भी विजिट कर सकते हैं।