शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, आंधी तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की 24 सितंबर, 2026 की अपडेट के अनुसार 26 सितंबर को शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में एक-दो जगहों पर आंधी-तूफान/बिजली चमकने और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। 27 सितंबर को सिरमौर जिला में एक-दो जगहों पर आंधी-तूफान/बिजली चमकने, तेज हवाओं और भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। बिलासपुर, कांगड़ा, कुल्लू में एक दो जगहों पर आंधी-तूफान/बिजली चमकने और तेज हवा चलने की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी है। मंडी, शिमला, सोलन जिलों में एक दो जगहों पर एक दो जगहों पर आंधी-तूफान/बिजली चमकने और तेज हवा चलने के साथ भारी बारिश का अनुमान है। किन्नौर में एक दो जगहों पर आंधी-तूफान/बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश की संभावना है।