Breaking News

  • HPBoSE की खास पहल : विशेष बच्चों की उड़ान को मिलेगी नई दिशा-बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान
  • HPPSC अपडेट : असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानें परीक्षा का पूरा शेड्यूल
  • इंदौरा : डाह-कुल्हाड़ा और लदौड़ी में जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य आगाज
  • हमीरपुर : रेस्टोरेंट में मैनेजर, शैफ और रिसेप्शनिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती, भोरंज में 9 सितंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
  • बिलासपुर जिला के दो शिक्षकों जगदीश कुमार और स्नेह लता को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार

HPBoSE की खास पहल : विशेष बच्चों की उड़ान को मिलेगी नई दिशा-बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान

ewn24 news choice of himachal 07 Sep,2026 8:01 pm


    ​धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBoSE) ने विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों (CWSN) को शिक्षा की मुख्यधारा से मजबूती से जोड़ने और उनकी परीक्षा की राह को आसान बनाने के लिए एक शानदार पहल की है।

    शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बोर्ड ने इन विशेष विद्यार्थियों के लिए चयनित विषयों के ‘ई-सीरीज’ आदर्श प्रश्न पत्र (मॉडल पेपर) तैयार किए हैं। इन्हें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

    अब इन बच्चों को बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न, प्रश्नों के स्तर और पाठ्यक्रम को समझने में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और वे पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।

    बोर्ड द्वारा जारी किए गए इन आदर्श प्रश्न पत्रों को विद्यार्थियों के स्तर और उनकी विशेष आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। वर्तमान में वेबसाइट पर कक्षा तीसरी और पांचवीं के लिए गणित तथा पर्यावरण अध्ययन (EVS) के प्रश्न पत्र उपलब्ध हैं। वहीं, आठवीं, नौवीं और दसवीं कक्षा के लिए गणित, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान, जबकि 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए इतिहास व भूगोल जैसे महत्वपूर्ण विषयों के ई-सीरीज मॉडल पेपर अपलोड किए गए हैं।

    शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने इस कदम को समावेशी शिक्षा की दिशा में एक बड़ी छलांग बताया है। उनका कहना है कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को डिजिटल माध्यम से अध्ययन सामग्री उपलब्ध करवाना यह सुनिश्चित करता है कि उन्हें भी अन्य विद्यार्थियों के समान ही शैक्षणिक संसाधन और अवसर मिलें। डॉ. शर्मा ने स्पष्ट किया कि इन बच्चों को शिक्षा से जोड़ना केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि एक सशक्त समाज के निर्माण की नींव है। इन पेपर्स से विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास का बेहतरीन मौका मिलेगा।

    बोर्ड अध्यक्ष ने प्रदेश के सभी स्कूल प्राचार्यों और अध्यापकों से आह्वान किया है कि वे शिक्षण के दौरान इन प्रश्न पत्रों का प्रभावी इस्तेमाल करें। साथ ही, उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों के साथ समय बिताएं और इन मॉडल पेपर्स के जरिए उन्हें निरंतर अभ्यास के लिए प्रोत्साहित करें।

    विद्यार्थी, शिक्षक व अभिभावक ये आदर्श प्रश्न पत्र हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के ‘Download’ (डाउनलोड) सेक्शन में जाकर ‘ई-सीरीज’ के अंतर्गत आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, बोर्ड ने पारदर्शिता और सुधार के लिए भी रास्ते खुले रखे हैं।

    यदि किसी को इन प्रश्न पत्रों के प्रारूप या सामग्री पर कोई सुझाव, आपत्ति या सुधार देना हो, तो वे बोर्ड की शैक्षणिक शाखा की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर अपनी प्रतिक्रिया भेज सकते हैं। प्राप्त सुझावों पर विचार कर आगामी शैक्षणिक गतिविधियों में उन्हें शामिल किया जाएगा।



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather