कांगड़ा। अगर आप 10वीं पास हैं और बेसिक अंग्रेजी का ज्ञान रखते हैं तो आपके लिए दुबई में करियर बनाने का मौका है।
भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा स्वीकृत कांगड़ा की हिमालयन इंटरनेशनल (Himalyan International) एजेंसी द्वारा वेयरहाउस वर्कर (Warehouse Worker) के पदों पर भर्ती के लिए एक विशेष इंटरव्यू सत्र का आयोजन किया जा रहा है।
इंटरव्यू 30 सितंबर 2026 को हिमालयन इंटरनेशनल (Himalyan International) एजेंसी कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के ऑफिस में आयोजित किया जाएगा।
इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 1300 AED यानी भारतीय मुद्रा में करीब 34 हजार रुपए प्रति माह सैलरी मिलेगी। आयु सीमा 22 से 37 वर्ष रखी गई है।
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10वीं पास है। साथ ही बेसिक अंग्रेजी बोलने का ज्ञान जरूरी है। आवेदक के पास पासपोर्ट होना अनिवार्य है और आवेदक शारीरिक रूप से फिट होना चाहिए। वहीं, भारतीय कार्य अनुभव मान्य है।
कार्य की बात करें तो लोडिंग/अनलोडिंग, डिस्पैच/डिस्प्ले, ई-स्कैनिंग आदि का काम होगा। हफ्ते में 6 दिन कार्य होगा। ड्यूटी 11 घंटे और 1 घंटे की ब्रेक होगी। कंपनी द्वारा रहने और ट्रांसपोर्ट की सुविधा फ्री उपलब्ध करवाई जाएगी। वहीं, यूएई (UAE) कानून के अनुसार अन्य लाभ प्रदान किए जाएंगे।
इच्छुक युवा 30 सितंबर को कांगड़ा बस स्टैंड के पास हिमालयन इंटरनेशनल, ऑफिस नंबर 2699, तीसरी मंजिल पर पहुंच कर इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए 98055 27400 या 98059 26400 या 98059 27400 या 01892 295267 पर संपर्क किया जा सकता है। वहीं, himalayaninternationaljobs@gmail.com पर ई मेल भी कर सकते हैं।