Breaking News

  • भटोली फकोरियां में होगा वॉलीबॉल टूर्नामेंट, विजेता टीम को मिलेंगे 21 हजार रुपए
  • सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती : शाहपुर, ज्वालाजी, नगरोटा बगवां, नूरपुर, इन्दौरा और पालमपुर में इंटरव्यू
  • भोरंज में सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती, साक्षात्कार 7 को
  • कांगड़ा व शाहपुर उपमंडल में भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के 15 पद, करें आवेदन
  • नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं : नूरपुर पुलिस ने जब्त की दलवीरो और उसके परिवार की कोठियां और गाड़ी
  • हिमाचल की राजनीति के धुरंधर और पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया नहीं रहे, 87 वर्ष की आयु में निधन
  • एशियाई खेल-2026 : हिमाचल के पदक विजेताओं के लिए 5.33 करोड़ के नकद पुरस्कारों की घोषणा
  • HPRCA : रेडियोग्राफर भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, यहां देखें
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वेयरहाउस वर्कर के पदों के लिए कांगड़ा में 30 सितंबर को इंटरव्यू
  • बड़सर में फ्लोर स्टाफ के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, नालागढ़ की कंपनी में भरे जाएंगे पद

कांगड़ा व शाहपुर उपमंडल में भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के 15 पद, करें आवेदन

ewn24 news choice of himachal 29 Sep,2026 6:28 pm


    शाहपुर। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) रैत के कार्यालय द्वारा कांगड़ा एवं शाहपुर उपमंडल के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के कुल 15 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें कांगड़ा उपमंडल में 3 तथा शाहपुर उपमंडल में 12 पद शामिल हैं।

    सीडीपीओ रैत निर्मला देवी ने बताया कि कांगड़ा उपमंडल के गुब्बर पंचायत के लपियाना.2ए लपियाना खास तथा मनेई पंचायत के मावा मंद्रेला आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी हेल्पर के पद भरे जाएंगे।

    इसी प्रकार शाहपुर उपमंडल में कुठमा पंचायत के भेड़ी, सराह पंचायत के जटेड, रैत पंचायत के रैत-1, चढ़ी पंचायत के ऊनी बेहडु, भलेड पंचायत के काकड़ा, रजोल, बंडी पंचायत के घरथेड-1, नेरटी पंचायत के नेरटी-2, मंझग्रां पंचायत के छतड़ी, मकरोटी पंचायत के मकरोटी-1, डोहब पंचायत के झिकला डोहब तथा हरनेरा पंचायत के बड़न्ज-1 आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता एवं सहायिका के पद भरे जाएंगे।

    उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए महिला उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होना अनिवार्य है। परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार का संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे/फीडर क्षेत्र का निवासी होना आवश्यक है।

    आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार कार्यदिवस के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी, रैत के कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं।

    कांगड़ा उपमंडल के लिए साक्षात्कार 23 अक्टूबर 2026 तथा शाहपुर उपमंडल के लिए 28 अक्टूबर 2026 को आयोजित किए जाएंगे।
    अधिक जानकारी के लिए संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र, वृत्त पर्यवेक्षक अथवा बाल विकास परियोजना अधिकारी, रैत के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather