ऋषि महाजन/नूरपुर। श्री बृजराज स्वामी मंदिर प्रांगण नूरपुर में भी होली महोत्सव के आखिरी दिन शुक्रवार को खूब धूम मची। लोगों ने जमकर रंगों के साथ होली खेली। वहीं, लोक गायक इशांत भारद्वाज के गीतों पर लोग खूब थिरके।
हर वर्ष की भांति इस बार भी होली महोत्सव का आयोजन साहिब दशहरा और रामलीला क्लब नूरपुर द्वारा धूमधाम से किया गया।
पहले दिन वीरवार को फूलों की होली खेली गई। साथ ही वृंदावन से भजन गायक कुंज बिहारी दास जी महाराज के द्वारा धार्मिक व सांस्कृतिक भजनों की प्रस्तुति दी।
राजा साहिब दशहरा और रामलीला क्लब नूरपुर के प्रधान गौरव महाजन ने क्लब की तरफ से सबको होली की शुभकामनाएं दी हैं। कहा कि क्लब के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने कंधे से कंधा मिलाकर आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।
आयोजक योगेश महाजन ने भी नूरपुर वासियों को होली की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि होली महोत्सव सही ढंग से संपन्न हुआ, इसके लिए भी सबको शुभकामनाएं।