धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने 12वीं कक्षा के स्थगित अंग्रेजी के पेपर की नई तिथि घोषित कर दी है।
अब 12वीं कक्षा का अंग्रेजी का पेपर 29 मार्च 2025 को निर्धारित किया गया है। परीक्षा शाम के सत्र में 2 से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ मेजर विशाल शर्मा ने इस बाबत नोटिफिकेशन भी जारी कर दी है।
बता दें कि चंबा जिला के चुवाड़ी स्कूल में 10वीं के स्थान पर गलती से 12वीं अंग्रेजी का पेपर खोल दिया गया था। बोर्ड को इस बारे जब शिकायत मिली तो एग्जाम मित्र ऐप लॉन्च पर चेक करने पर शिकायत सही पाई गई थी पाया गया था कि परीक्षा केंद्र में 12वीं अंग्रेजी का पेपर गलती से खुल गया है। अब रेगुलर/ कंपार्टमेंट/अंग्रेजी सिर्फ/श्रेणी सुधार/एसओएस 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा 29 मार्च, 2025 को होगी।