Breaking News

  • HPRCA : अंग्रेजी शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन इस दिन
  • बिलासपुर : भडोली कलां पंचायत के निवासी करेंगे चुनावों का बहिष्कार, डीसी को सौंपा ज्ञापन
  • सिरमौर : राजगढ़ में धरोटी के पास पलटी पिकअप, दो लोगों को आई हल्की चोटें
  • स्वारघाट : भुवाही BPL क्रिकेट टूर्नामेंट में देहनी टीम रही विजेता, परमिंदर मैन ऑफ द सीरीज
  • काठमांडू में छाए सरकाघाट के ऋषभ, एशियन चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, हांगकांग को हराया
  • मंडी : तेज रफ्तार ने ले ली तीन युवकों की जान, दो एम्स में लड़ रहे जिंदगी की जंग
  • कुल्लू की सैंज घाटी में झांकियों ने मोहा मन, देखने को मिली लोक जीवन की अनूठी झलक
  • IPL 2026 : धर्मशाला में तैयारियां पूरी, 04 मॉक ड्रिल्स सफलतापूर्वक संपन्न
  • HPBOSE 12TH Result : मेरिट में छाए सरकारी स्कूल, साइंस में बुरी तरह पिछड़े
  • सिरमौर जिला में हादसा, खाई में गिरी कार, मां-बेटी सहित चार की गई जान

IPL 2026 : धर्मशाला में तैयारियां पूरी, 04 मॉक ड्रिल्स सफलतापूर्वक संपन्न

ewn24 news choice of himachal 05 May,2026 4:23 pm



    एचपीसीए स्टेडियम में होंगे तीन मैच


    धर्मशाला। एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में आयोजित होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तीन महत्वपूर्ण मैचों के दृष्टिगत जिला प्रशासन कांगड़ा द्वारा सुरक्षा, आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस संबंध में एडीएम कांगड़ा शिल्पी बेक्टा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन द्वारा पूर्व निर्धारित चारों (04) मॉक ड्रिल्स सफलतापूर्वक संपन्न कर ली गई हैं तथा सभी संबंधित विभाग किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्णतः तैयार हैं।


    HPBOSE 12TH Result : मेरिट में छाए सरकारी स्कूल, साइंस में बुरी तरह पिछड़े



    उन्होंने बताया कि आयोजन की संवेदनशीलता तथा बड़ी संख्या में संभावित दर्शकों, खिलाड़ियों, वीआईपी, वीवीआईपी, मीडिया प्रतिनिधियों एवं आयोजन कर्मियों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संभावित आपदा परिदृष्यों पर आधारित मॉक अभ्यास आयोजित किए गए। इन अभ्यासों के माध्यम से न केवल विभागों की प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण किया गया, बल्कि संसाधनों की उपलब्धता, संचार प्रणाली, निकासी योजना, भीड़ नियंत्रण एवं अंतर-विभागीय समन्वय का भी व्यापक मूल्यांकन किया गया।


    सिरमौर जिला में हादसा, खाई में गिरी कार, मां-बेटी सहित चार की गई जान 



    एडीएम ने बताया कि 28 अप्रैल 2026 को आयोजित स्ट्रक्चरल कोलैप्स ड्रिल के दौरान स्टेडियम के एक हिस्से के आंशिक ध्वस्त होने की काल्पनिक स्थिति में खोज एवं बचाव अभियान, घायलों की सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार, ट्रायेज प्रणाली तथा एम्बुलेंस मूवमेंट का परीक्षण किया गया जबकि 29 अप्रैल 2026 को ड्रोन घुसपैठ, एयरस्पेस खतरा सिमुलेशन आयोजित किया गया, जिसमें अनधिकृत ड्रोन की संभावित घुसपैठ की स्थिति में पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों एवं तकनीकी टीमों की प्रतिक्रिया, सूचना संप्रेषण तंत्र तथा एयरस्पेस सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा की गई।


    HPBOSE 12TH Result :आर्ट्स की मेरिट में सरकारी स्कूलों का दबदबा, 36 में से 31 छात्र


    इसके अलावा आज दो महत्वपूर्ण मॉक  ड्रिल्स सफलतापूर्वक आयोजित की गईं। प्रथम, नाइट-टाइम इमरजेंसी ड्रिल के अंतर्गत मैच के दौरान बिजली बाधित होने की स्थिति, बैकअप लाइटिंग सिस्टम के सक्रियण, कम दृष्यता में निकासी, सार्वजनिक घोषणा प्रणाली तथा आपातकालीन निकास मार्गों का परीक्षण किया गया। इस दौरान दर्शकों की सुरक्षित निकासी एवं आपातकालीन प्रकाश व्यवस्था निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गई।

    इसके अतिरिक्त फायर इमरजेंसी ड्रिल के तहत फूड कोर्ट एवं इलेक्ट्रिकल रूम में आग लगने की काल्पनिक स्थिति का सिमुलेशन किया गया। अग्निशमन विभाग द्वारा फायर दमन, धुआं नियंत्रण, फायर हाइड्रेंट सक्रियण, घायलों की निकासी तथा इंसिडेंट कमांड सिस्टम (आईसीएस) का सफल संचालन किया गया।


    HPBose ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, भवारना के अंशित कुमार टॉपर 



    उन्होंने बताया कि इन सभी अभ्यासों में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), एसडीआरएफ, होमगार्ड, पुलिस विभाग, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, एचपीसीए प्रबंधन, विद्युत विभाग, जल शक्ति विभाग, स्वयंसेवक एवं अन्य संबंधित एजेंसियों ने सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की।


    मॉक  ड्रिल्स के उपरांत आयोजित समीक्षा बैठक में सभी विभागों की तैयारियों का मूल्यांकन किया गया तथा आवश्यक सुधारात्मक सुझावों को शामिल किया गया। प्रशासन द्वारा स्टेडियम की आपातकालीन प्रतिक्रिया योजना, चिकित्सा प्रतिक्रिया प्रणाली, रूट डायवर्जन योजना, भीड़ प्रबंधन रणनीति तथा वीआईपी सुरक्षा समन्वय को अंतिम रूप प्रदान कर दिया गया है।

    एडीएम कांगड़ा शिल्पी बेक्टा ने कहा कि जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों, दर्शकों एवं सभी हितधारकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है तथा आपातकालीन संचालन केंद्र (ईओसी) द्वारा निरंतर निगरानी की जाएगी।


    HPBOSE 12TH Result : आर्ट्स की मेरिट में इन 36 छात्रों ने मारी बाजी-देखें पूरी लिस्ट 



    उन्होंने आमजन से अपील की कि मैचों के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों, पार्किंग व्यवस्था, प्रवेश-निकास नियमों एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिला प्रशासन, सभी विभागों एवं सहयोगी एजेंसियों के समन्वित प्रयासों से आईपीएल मैचों का आयोजन सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न होगा।

    बता दें कि 11 मई 2026 को पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (7:30 PM), 14 मई 2026 को पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस (7:30 PM) और 17 मई 2026 को पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (3:30 PM) के बीच मुकाबला होगा। 


    अवैध खनन पर पुलिस जिला नूरपुर की बड़ी कार्रवाई, 19 मल्टी-एक्सल ट्रक जब्त 


























    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 




    सोलन : 189.82 ग्राम चरस, प्रतिबंधित दवा और 26,280 नकद के साथ आरोपी गिरफ्तार 





    हिमाचल में SET-2026 की तिथि घोषित, इस दिन होनी प्रस्तावित 



    हिमाचल के 10 खिलाड़ी नेपाल में अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगे दम  





    धर्मशाला में IPL मैचों के सफल आयोजन को लेकर  इंद्रुनाग मंदिर में विशेष हवन और पूजा 






Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather