नई दिल्ली। एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में 24 नवंबर को इंडिया-ए की टक्कर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से हुई। दोहा के यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित इस मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया।
'बेबी बॉस' के नाम से फेमस भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने इंडिया-ए के लिए 52 गेंदों पर अपना दोहरा शतक जड़ा है ये लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक रहा।
वैभव ने कुल मिलाकर 53 गेंदों पर 204 रन बनाए, जिसमें 28 छक्के और 7 चौके शामिल रहे. किसी प्रोफेशनल क्रिकेट मैच में पहली बार एक बल्लेबाज ने इतने छक्के लगाए हैं।
वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 28 गेंदों में शतक पूरा कर पहले ही रिकॉर्ड बुक में जगह बना ली थी। उन्होंने जेक फ्रेजर-मैकगर्क का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2023 में साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए तस्मानिया के खिलाफ 29 गेंदों में शतक लगाया था। यूएई के खिलाफ वैभव की पारी का अंत बासिल हमीद ने किया। उन्होंने वैभव का विकेट झटका।
भव सूर्यवंशी की इस ऐतिहासिक बल्लेबाजी ने क्रिकेट जगत में नई हलचल पैदा कर दी है और एक बार फिर साबित कर दिया है कि इतनी कम उम्र में भी वे बड़े कीर्तिमान गढ़ने की क्षमता रखते हैं।