Breaking News

  • हिमाचल : घी और मक्खन के बाद अब दूध भी महंगा : मिल्कफेड ने चार रुपए बढ़ाए दाम, ये है नई कीमत
  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • HPAS प्रीलिम्स 2026 परीक्षा का शेड्यूल जारी : ये होगी टाइमिंग और फेस ऑथेंटिकेशन के नए नियम
  • धर्मशाला के चीलगाड़ी में सड़क किनारे मिली युवती की अधजली बॉडी, 10 दिन पहले चंडीगढ़ से लौटी थी
  • हिमाचल पटवारी परीक्षा : श्री राज राजेश्वरी कॉलेज ऑफ एजुकेशन चौराव मनसूई की लोकशन अपडेट
  • HPRCA : असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, यहां देखें रिजल्ट
  • ट्रेनिंग के दौरान थम गई 19 साल के अग्निवीर की सांसें, तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा साहिल कुमार
  • मिशन हिमाचल के लिए BJP ने कसी कमर : 66 विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की तैनाती, जानें आपके क्षेत्र से किसे मिली कमान
  • ग्रेजुएट, ITI और कंप्यूटर डिप्लोमा धारकों के लिए हमीरपुर में नौकरी का मौका : 20 हजार तक सैलरी
  • चंबा पुलिस का बड़ा एक्शन : तीसा में किलो 318 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

कांगड़ा : 12वीं और ITI पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका : लुधियाना की कंपनी में ऑपरेटर की भर्ती

ewn24 news choice of himachal 19 Nov,2026 7:57 pm


    20 से 32 हजार वेतन पर ऑपरेटर भर्ती


    कांगड़ा। जिला कांगड़ा में पुरुष एवं महिलाओं के लिए निजी कंपनी में नौकरी का सुनहरा मौका आया है। 

    किट्टी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड लुधियाना में ऑपरेटर के 100 नियमित पदों पर भर्ती के लिए 25 से 28 नवम्बर तक विशेष साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

    यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने देते हुए बताया कि ये साक्षात्कार पुरुष एवं महिला दोनों वर्ग के उम्मीदवारों के लिए होंगे और चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी में नियमित रोजगार का अवसर मिलेगा।

    उन्होंने बताया कि इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 12वीं कक्षा या आईटीआई उत्तीर्ण होना आवश्यक है तथा उनकी आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

    चयनित उम्मीदवारों को कंपनी की ओर से 20 से 32 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ-साथ कंपनी के नियमानुसार अन्य निर्धारित सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।




    जिला रोजगार अधिकारी के अनुसार साक्षात्कार प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए अलग-अलग स्थानों और तिथियों का निर्धारण किया गया है। 

    इसके तहत 25 नवम्बर को उप रोजगार कार्यालय पालमपुर, 26 नवम्बर को नगरोटा बगवां, 27 नवम्बर को एसडीएम कार्यालय शाहपुर तथा 28 नवम्बर को उप रोजगार कार्यालय देहरा में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। 

    सभी निर्धारित स्थलों पर साक्षात्कार सुबह 11 बजे से शुरू होंगे। उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे साक्षात्कार के दिन अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, शैक्षणिक व अन्य मूल प्रमाण पत्र, अपने बायोडाटा की प्रति तथा यदि कोई कार्य अनुभव हो तो उसका अनुभव प्रमाण पत्र अवश्य साथ लेकर आएं। 

    किसी भी प्रकार की अतिरिक्त जानकारी के लिए अभ्यर्थी दूरभाष नंबर 01892-224892 पर संपर्क कर सकते हैं।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather