Breaking News

  • हिमाचल : घी और मक्खन के बाद अब दूध भी महंगा : मिल्कफेड ने चार रुपए बढ़ाए दाम, ये है नई कीमत
  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • HPAS प्रीलिम्स 2026 परीक्षा का शेड्यूल जारी : ये होगी टाइमिंग और फेस ऑथेंटिकेशन के नए नियम
  • धर्मशाला के चीलगाड़ी में सड़क किनारे मिली युवती की अधजली बॉडी, 10 दिन पहले चंडीगढ़ से लौटी थी
  • हिमाचल पटवारी परीक्षा : श्री राज राजेश्वरी कॉलेज ऑफ एजुकेशन चौराव मनसूई की लोकशन अपडेट
  • HPRCA : असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, यहां देखें रिजल्ट
  • ट्रेनिंग के दौरान थम गई 19 साल के अग्निवीर की सांसें, तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा साहिल कुमार
  • मिशन हिमाचल के लिए BJP ने कसी कमर : 66 विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की तैनाती, जानें आपके क्षेत्र से किसे मिली कमान
  • ग्रेजुएट, ITI और कंप्यूटर डिप्लोमा धारकों के लिए हमीरपुर में नौकरी का मौका : 20 हजार तक सैलरी
  • चंबा पुलिस का बड़ा एक्शन : तीसा में किलो 318 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती

ewn24 news choice of himachal 22 Nov,2026 4:25 pm


    नंगल। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB), नंगल के मुख्य अभियंता (भाखड़ा बांध प्रशासन) के अधीन वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न ट्रेडों में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

    जारी विज्ञापन के अनुसार कुल 329 मुख्य सीटों के साथ-साथ 14 फ्रेशर सीटों पर प्रशिक्षण के अवसर प्रस्तावित किए गए हैं। आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक/डिग्री उत्तीर्ण अभ्यर्थी 26 नवंबर 2026 से 24 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

    जारी विवरण के मुताबिक आईटीआई अप्रेंटिस वर्ग में कुल 274 पद शामिल हैं, जिनमें सबसे अधिक 85 सीटें कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA) के लिए हैं। 

    इसके अलावा लाइनमैन के 35, इलेक्ट्रीशियन के 30, फिटर के 20, वेल्डर (जी एंड ई) के 20, प्लंबर के 15, वायरमैन के 12, ड्राफ्ट्समैन सिविल के 12, कारपेंटर के 10, स्टेनो (अंग्रेजी) के 5, टर्नर के 5, मशीनिस्ट (सी) के 5, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनर मैकेनिक के 5, मैकेनिक (एमवी) के 4, ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल के 3, पेंटर जनरल के 3, कुक के 2, फूड प्रोडक्शन के 1, फाउंड्री मैन के 1 और मिस्त्री के 1 पद पर नियुक्तियां की जाएंगी। 

    वहीं फ्रेशर वर्ग के तहत पेंटर जनरल में 3, वायरमैन में 2, इलेक्ट्रीशियन में 3, फाउंड्री मैन में 2, मिस्त्री में 2 और कुक में 2 सीटें निर्धारित की गई हैं। 

    दूसरी ओर जनरल ग्रेजुएट अप्रेंटिस और टेक्नीशियन अप्रेंटिस (डिग्री/डिप्लोमा) के कुल 55 पदों में बीएससी नर्सिंग की 10, टेक्नीशियन मैकेनिकल (डिप्लोमा) की 10, जनरल ग्रेजुएट (बीए) की 6, टेक्नीशियन इलेक्ट्रिकल (डिप्लोमा) की 5, ग्रेजुएट मैकेनिकल (डिग्री) की 5, टेक्नीशियन सिविल (डिप्लोमा) की 4, ग्रेजुएट इलेक्ट्रिकल (डिग्री) की 4, जनरल ग्रेजुएट (बीएससी) की 4, जनरल ग्रेजुएट (बीकॉम) की 4 और ग्रेजुएट सिविल (डिग्री) की 3 सीटें शामिल हैं।




    पात्रता मानदंडों के तहत आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 40 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना और एनसीवीटी (NCVT) या एससीवीटी (SCVT) से संबंधित ट्रेड का प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। 

    ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए संबंधित विषय/स्ट्रीम में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक या समकक्ष योग्यता और डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंकों के साथ संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा अनिवार्य किया गया है। सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के पास ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आधार कार्ड होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों के अंतिम परीक्षा परिणाम आवेदन की अंतिम तिथि तक प्रतीक्षित हैं, वे पात्र नहीं होंगे।

    इस भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या साक्षात्कार आयोजित नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों का चयन एनएपीएस (NAPS) और एनएटीएस (NATS) पोर्टल डेटाबेस के आधार पर तैयार मेरिट सूची के माध्यम से होगा। ग्रेजुएट अप्रेंटिस की मेरिट में 10वीं को 20 प्रतिशत, 12वीं या डिप्लोमा (जो भी अधिक हो) को 20 प्रतिशत तथा संबंधित इंजीनियरिंग/ग्रेजुएट/पीजी के कुल प्राप्तांकों को 60 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। 

    डिप्लोमा और आईटीआई अप्रेंटिस के लिए 10वीं के अंकों को 30 प्रतिशत और संबंधित डिप्लोमा या आईटीआई ट्रेड के अंकों को 70 प्रतिशत वेटेज निर्धारित किया गया है। प्रत्येक ट्रेड की कुल उपलब्ध सीटों में से 25 प्रतिशत सीटें परियोजना क्षेत्र के तहत आने वाले जिलों—रोपड़, बिलासपुर और ऊना—के निवासियों के लिए आरक्षित प्राथमिकता में रखी गई हैं। समान अंक होने पर अधिक आयु के अभ्यर्थी को और जन्मतिथि भी समान होने पर पहले 10वीं उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी को वरीयता मिलेगी।

    इच्छुक उम्मीदवारों को केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करना होगा। आईटीआई ट्रेड के अभ्यर्थी 26 नवंबर से 24 दिसंबर 2026 तक NAPS पोर्टल ([https://apprenticeshipindia.gov.in](https://apprenticeshipindia.gov.in)) पर और ग्रेजुएट, डिग्री व डिप्लोमा धारक NATS पोर्टल ([https://nats.education.gov.in](https://nats.education.gov.in)) पर आवेदन कर सकते हैं। 

    पोर्टल पर आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अंकतालिकाएं, श्रेणी/निवास प्रमाण पत्र और आधार कार्ड अपलोड करना अनिवार्य है, तथा अधूरे या आवश्यक दस्तावेजों के बिना भरे गए आवेदन बिना किसी कारण बताए निरस्त कर दिए जाएंगे। दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की सूची, परिणाम और अन्य अद्यतन निर्देश केवल BBMB की आधिकारिक वेबसाइट ([https://bbmb.gov.in](https://bbmb.gov.in)) पर ही जारी किए जाएंगे।


    ITI_Apprentice_2026-27.jpg 126.77 KB

    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 


    हिमाचल में JOBS, EXAMS या Result से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे WhatsApp ग्रुप के साथ

                

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather