धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार परीक्षा परिणाम 92.02 फीसदी रहा है। 12वीं की परीक्षा 81417 छात्रों ने दी थी। इसमें 74637 पास हुए हैं। 3071 की कंपार्टमेंट आई है।
आर्ट्स की मेरिट में पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल भवारना कांगड़ा के अंशित कुमार ने पहला स्थान हासिल किया है। अंशित कुमार ने 99.2 फीसदी अंक हासिल किए हैं। वहीं, सरकारी स्कूल कंगरधरयार सिरमौर की आरुषि ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
इन्होंने 99 फीसदी अंक हासिल किए हैं। सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल दाड़ी कांगड़ा की शम्या ने तीसरा स्थान हासिल किया है। शम्या ने 98.8 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। गौरी शर्मा जिला जगातखाना बिलासपुर ने चौथा स्थान प्राप्त किया है।