धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में आर्ट्स संकाय की मेरिट में सरकारी स्कूलों का दबदबा है। मेरिट में शामिल 36 छात्रों में 31 सरकारी स्कूलों के छात्र हैं। पहले पांच स्थानों पर सरकारी स्कूल के छात्र हैं।
पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल भवारना कांगड़ा के अंशित कुमार ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, सरकारी स्कूल कंगरधरयार सिरमौर की आरुषि ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल दाड़ी की शम्या ने तीसरा स्थान हासिल किया है। गौरी शर्मा जिला जगातखाना बिलासपुर ने चौथा स्थान प्राप्त किया है। मंडी हटगढ़ सरकारी स्कूल की प्रकृति ने पांचवां स्थान प्राप्त किया है।
छठे स्थान पर सरकारी स्कूल कुठहेड़ चंबा की तनुजा कुमारी, भरवाईं ऊना स्कूल की श्वेता, राम नगर (नकड़ोह) ऊना स्कूल के श्रेय ठाकुर, गनेड़ चुराह चंबा स्कूल के होमपाल, घनारी ऊना स्कूल की यत्ती और घणाहट्टी शिमला स्कूल की गरिमा रहीं हैं।
वहीं, न्यू ईरा स्कूल ऑफ साइंस छतड़ी की मानशवी भारद्वाज ने भी छठा स्थान हासिल किया है। कुल्लू के खराहल स्कूल की त्रिशा ठाकुर, चंबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नितिन राणा, बेहली सुंदरनगर स्कूल के जतिन कुमार ने सातवां स्थान हासिल किया है। सरकारी स्कूल नौहराधार सिरमौर की समृद्धि, लाना पल्लार की रुचिका, भलेड़ कुल्लू स्कूल की ज्योति, रायली जाजरी हमीरपुर स्कूल की मौली ठाकुर ने आठवां स्थान हासिल किया है।
आठवें स्थान पर निजी स्कूलों की दो छात्राएं हैं। इसमें नव ज्योति स्कूल खरुनी की निकिता शर्मा और न्यू ईरा स्कूल ऑफ साइंस छतड़ी कांगड़ा की आकर्षिता शामिल हैं। सीनियर सेकेंडरी स्कूल जोगिंद्रनगर मंडी की अपूर्वा, खो मंडी स्कूल की समीक्षा, घासनू मंडी स्कूल की शिवानी, दियोरी मंडी स्कूल की नेहा देवी, लुद्दर महादेव हमीरपुर स्कूल की शगुन ठाकुर, सीनियर सेकेंडरी स्कूल धमेटा कांगड़ा की रितिका पठानिया नवें स्थान पर हैं। साथ ही रूट मॉडल पब्लिक स्कूल करसोग मंडी की पूनम ठाकुर और न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल गोपाल नगर हमीरपुर की श्रद्धा शर्मा भी 9वें स्थान पर हैं।
सरकारी स्कूल बार्धिन बिलासपुर की तेजस्वनी शर्मा, सीनियर सेकेंडरी स्कूल डरोह कांगड़ा की ईश्ता, महोग मंडी की महक कपूर, पज्जा चंबा के कपिल ठाकुर, कोठी कुल्लू की स्नेहा, दत्तनगर शिमला की अनन्या गुप्ता और राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुफरी शिमला की मालविका 10वें स्थान पर हैं।
बता दें कि पिछले 3 साल के मुकाबले इस बार 12वीं का रिजल्ट काफी बेहतर रहा है। इस बार 12वीं का परीक्षा परिणाम 92.02 फीसदी रहा है। 12वीं की परीक्षा 81417 छात्रों ने दी थी। इसमें 74637 पास हुए हैं। 3071 की कंपार्टमेंट आई है।