केलांग। वर्तमान में ठगी का नया ट्रेंड चला है। लोगों को+94777455913, +37127913091, +37178565072, +56322553736, +37052529259, +255901130460 या +371 +375 +381 से शुरू होने वाले कोई भी नंबर से मिस कॉल आ रही है। आप भूल कर भी न इन नंबरों पर वापस कॉल करें।
ये लोग सिर्फ एक बार रिंग करते हैं और फिर काट देते हैं। अगर आप वापस कॉल करते हैं, तो वे 3 सेकंड में आपकी संपर्क सूची कॉपी कर सकते हैं और अगर आपके फोन पर बैंक या क्रेडिट कार्ड का विवरण है, तो वे उसे भी कॉपी कर सकते हैं।
+375 कोड बेलारूस के लिए है। +371 कोड लातिवा, +381 सर्बिया, +563 वालपाराइसो, +370 विनियस और +255 तंजानिया के लिए हैं। इसलिए मिस कॉल का जवाब न दें या वापस कॉल न करें।
इसके अलावा किसी भी कॉलर द्वारा कहे जाने पर अपने मोबाइल पर #90 या #09 न दबाएं। यह एक नई चाल है, जिसका उपयोग आपके सिम कार्ड तक पहुंचने, आपके खर्च पर कॉल करने और आपको अपराधी के रूप में फंसाने के लिए किया जाता है। हिमाचल की लाहौल स्पीति पुलिस ने इसके लिए अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट डाल जागरुक किया है।