Breaking News

  • नूरपुर : न विधायक की पर्ची, न सरकारी ग्रांट, रणजीत बक्शी जनकल्याण सभा आई काम
  • हिमाचल में 12वीं के बाद सीधे बीएड : सरकार कर रही विचार
  • अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव पहली जून से, डीसी ने दिए ये निर्देश
  • कांगड़ा की महिलाएं मोटा अनाज और तुलसी से कर रहीं अच्छी कमाई
  • हिमाचल : बिना गाड़ी, कर्मचारी और बजट के कैसे प्लास्टिक मुक्त होंगी पंचायतें
  • इंदौरा-काठगढ़ सड़क पर नहीं दौड़ सकेंगे ओवरलोडेड मल्टी-एक्सल वाहन
  • "मंडी कुमार" का खिताब सुंदरनगर के शौर्य वीर यादव के नाम
  • हरिपुर : पंचायत चुनाव से पहले सकरी प्रधान का पद खाली - पढ़ें खबर
  • बिलासपुर : भगेड़ चौक बाजार में न शौचालय, लो वोल्टेज की भी समस्या
  • ज्वालामुखी : विधायक संजय रतन ने बांटे 92 लाख की सहायता राशि के चेक

हिमाचल में 12वीं के बाद सीधे बीएड : सरकार कर रही विचार

ewn24 news choice of himachal 06 Mar,2025 6:48 pm


    मुख्यमंत्री सुक्खू ने सेंट बीड्स कॉलेज में बांटे पुरस्कार


    शिमला। हिमाचल सरकार 12वीं कक्षा के बाद सीधे बीएड कोर्स शुरू करने पर विचार कर रही है। यह बात मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कही है।

    मुख्यमंत्री आज सेंट बीड्स कॉलेज, शिमला के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि सरकार ने युवाओं को कौशलयुक्त बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा स्टोरेज जैसे नए पाठ्यक्रम शुरू किए हैं।


    अबू धाबी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी, 65000 रुपए वेतन-कांगड़ा में इंटरव्यू



    उन्होंने कॉलेज के मेधावी छात्रों के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की और कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश लड़कियों की शादी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष करने वाला देश का पहला राज्य है। 

    उन्होंने प्रदेश में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य में नशे के खिलाफ अभियान शुरू किया है और इस सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। 


    हमीरपुर में लगेगा मिनी रोजगार मेला, 5 कंपनियां 181 पदों पर करेंगी भर्ती  


    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को इस सामाजिक बुराई से बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और राज्य में युवाओं के लिए खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि के साथ-साथ खिलाड़ियों की डाइट मनी में भी वृद्धि की गई है। 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में अंडर-17 और अंडर-19 के खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में 150 रुपये और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 250 रुपये की राशि डाइट मनी के रूप में दी जाती थी। वर्तमान प्रदेश सरकार ने इस राशि को बढ़ाकर 400 और 500 रुपये कर दिया है। 


    PNB में 350 पदों पर निकली भर्ती, हिमाचल में यहां होंगे परीक्षा केंद्र


    इसी तरह अंडर-14 खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में डाइट मनी 120 रुपये बढ़ाकर 250 रुपये और राष्ट्रीय स्तर पर इस राशि को 250 रुपसे से बढ़ाकर 400 रुपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य से बाहर प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 200 किलोमीटर की यात्रा के लिए थ्रीय टायर एसी रेल किराया और 200 किलोमीटर से अधिक की यात्रा के लिए इकोनोमिक क्लास हवाई किराया देने का भी निर्णय लिया है। 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में महत्त्वपूर्ण सुधार किए हैं। पहली बार सरकारी स्कूल के बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए सिंगापुर और कंबोडिया भेजा गया, वहीं शिक्षकों को भी आधुनिक शिक्षण पद्धतियां सीखने के लिए विदेश भेजा गया।


    राजीव भारद्वाज बोले- कांगड़ा, चंबा के लिए टॉय ट्रेन काफी नहीं, अपग्रेड हो ट्रैक



    उन्होंने कहा कि प्रदेश में शैक्षणिक अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए सरकार प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चरणवद्ध तरीके से राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित कर रही है। इन स्कूलों को स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शैक्षणिक ज्ञान देने के साथ-साथ पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाकर उनका समग्र विकास सुनिश्चित करना है।

    शिक्षा निदेशालय की कार्यप्रणाली में संरचनात्मक सुधार किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पिछली सरकार की गलत नीतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन नीतियों के कारण हिमाचल प्रदेश देश में गुणात्मक शिक्षा के क्षेत्र में फिसल कर 21वें स्थान पर पहुंच गया है जबकि वर्तमान प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र में गुणात्मक सुधार कर रही है। 


    हिमाचल : बिना गाड़ी, कर्मचारी और बजट के कैसे प्लास्टिक मुक्त होंगी पंचायतें 



    विद्यार्थी जीवन का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने 40 वर्ष पूर्व सेंट बीड्स कॉलेज में वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया था। इस शैक्षणिक संस्थान ने अपनी प्रतिष्ठा को बनाए रखा है। उन्होंने बताया कि 17 वर्ष पूर्व राजकीय महाविद्यालय संजौली से कक्षा प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त हो कर उनका राजनीतिक जीवन शुरू हुआ था। इस अनुभव से फिर वह नगर पार्षद और उसके उपरान्त विधायक के रूप में चुने गए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन वर्तमान युग की सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने 2023 के दौरान भीषण प्राकृतिक आपदाओं का सामना किया, जिससे प्रदेश के लगभग 23 हजार परिवार प्रभावित हुए। उन्होंने राज्य की समृद्ध संस्कृति और प्राकृतिक धरोहर को संरक्षित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल को हरित ऊर्जा बनाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है और इस दिशा में हर संभव प्रयास सुनिश्चित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

    इससे पूर्व, कॉलेज की प्रधानाचार्य सिस्टर मौली इब्राहिम ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट का ब्योरा दिया। इस अवसर पर कॉलेज के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विधायक हरीश जनारथा और संजय अवस्थी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।


    हिमाचल कैबिनेट : ये 145 पद सृजित कर भरने को मिली मंजूरी- जानें डिटेल 



    हिमाचल से जुड़ी हर बड़ी खबर पाएं अपने फोन पर, जुड़िए हमारे WhatsApp ग्रुप के साथ 



    जापान, जर्मनी, दुबई और सऊदी अरब में नौकरी का मौका, जानें पूरी डिटेल



    कांगड़ा जिला में 12 रुपए समोसा तो 10 रुपए बिकेगी चाय, 80 में पूरी खुराक  



    हिमाचल में HPRCA के माध्यम से 2000 से अधिक पदों पर भर्ती जल्द 




    LIC का धांसू स्मार्ट पेंशन प्लान : रिटायरमेंट के बाद चाहिए आर्थिक सुरक्षा तो करें ट्राई 



    CISF में कांस्टेबल/ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती, हिमाचल सहित उत्तरी खंड के लिए कितने-जानें


    हिमाचल के ग्रेजुएट युवाओं के लिए IDBI बैंक में करियर बनाने का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन




Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather