पौंग बांध इको सेंसिटिव जोन मामले में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री के निजी सचिव का पत्र आया सामने
ewn24news choice of himachal 29 Dec,2023 1:37 am
अनुराग ठाकुर के प्राइवेट सेक्रेटरी को लिखा
कांगड़ा। हिमाचल के कांगड़ा जिला में पौंग बांध इको सेंसिटिव जोन का मुद्दा सुर्खियां बना हुआ है। इस मुद्दे को लेकर लोगों में खूब चर्चा है। कथित रूप से लोग विस्थापन से सहमे हुए हैं।
इसी बीच पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री के निजी सचिव क्षितिज जैन का एक पत्र सामने आया है। क्षितिज जैन ने यह पत्र केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के निजी सचिव विनय कौशल को लिखा है।
पत्र के अनुसार केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की 27 दिसंबर को पर्यावरण, वन और जलवायु मंत्री से बैठक हुई।
मंत्रालय के इको सेंसेटिव जोन हेतु निर्धारित विशेषज्ञ समिति ने 27 दिसंबर को हुई बैठक में राज्य सरकार के प्रस्तुतीकरण पर समग्र रूप से विचार करते हुए इसे आस्थगित करने का निर्णय लिया है।
">हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news