Breaking News

  • नूरपुर : बैग में भरकर नशा बेचने निकले थे दो तस्कर, भदरोया के पास दबोचे
  • Job Alert : नादौन में 17 मार्च को मिनी रोजगार मेला, तीन कंपनियां लेंगी साक्षात्कार
  • Job Alert : केमिस्ट, माइक्रो बायोलॉजिस्ट, ऑपरेटर के भरे जाएंगे पद, हमीरपुर में इंटरव्यू
  • मंडी में बोले जस्टिस सूर्यकांत, न्यायिक परिसरों को अस्पतालों की तरह काम करने की जरूरत
  • हिमाचल मौसम अपडेट : अब 19 मार्च को 5 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट
  • कृष्ण गोपाल लगातार तीसरी बार चुने जल शक्ति विभाग कर्मचारी यूनियन फतेहपुर के प्रधान
  • राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 के लिए बनाया लोगो, जाहन्वी को मिलेंगे 11 हजार रुपए इनाम
  • जयराम ठाकुर बोले-विजिलेंस और एसीबी को RTI से बाहर रखकर क्या छुपाना चाहते हैं मुख्यमंत्री
  • हिमाचल मौसम अपडेट : तीन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, बारिश की क्या संभावना-जानें
  • उपराष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश की देव भूमि और वीर भूमि के रूप में प्रशंसा की

EPFO में निजी सहायक व ESIC में नर्सिंग अधिकारी के पदों की परीक्षा 7 जुलाई को

ewn24 news choice of himachal 05 Jul,2024 8:24 pm

     मंडी में 739 परीक्षार्थी लेंगे भाग


    मंडी। एडीसी मंडी रोहित राठौर ने बताया कि जिला मुख्यालय मंडी में 7 जुलाई को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ईपीएफओ (EPFO ) में निजी सहायक के पद की आरटीएस और ईएसआइसी (ESIC) में नर्सिंग अधिकारी के पदों की परीक्षा होने जा रही है। मंडी में तीन परीक्षा केन्द्रों वल्लभ कॉलेज, मंडी, रावमापा (गर्ल्स), मंडी और रावमापा (बॉयज) मंडी में होगी।

    उन्होंने बताया कि ईपीएफओ में निजी सहायक के पद की आरटीएस परीक्षा समय सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और इएसआइसी में नर्सिंग अधिकारी के पदों की परीक्षा 2.00 बजे से 4 बजे तक होगी।

    रोहित राठौर ने बताया कि इन परीक्षाओं में कुल 161 और 578 परीक्षार्थियों सहित 739 परीक्षार्थी भाग लेने जा रहे हैं। परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करने के लिए परीक्षार्थी को निर्धारित समय पर परीक्षा स्थल पर पहुंचना होगा और अपने साथ अपना ई-एडमिट कार्ड साथ लाना होगा। बिना ई-एडमिट कार्ड के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

    उन्होंने बताया कि परीक्षा शुरू होने के ठीक 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र के गेट को बंद कर दिए जाएंगे। जिसके उपरांत किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र के अंदर आने की अनुमति नहीं होगी।



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather