शिमला। राजधानी शिमला में एक बार फिर मस्जिद का मामला उठने लगा है। शुक्रवार को भी इस मुद्दे पर भारी हंगामा हुआ। यहां मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे थे, लेकिन स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया।
संजौली में नमाज पढ़ने को लेकर मस्जिद के बाहर लोगों का जमावड़ा लग गया। यहां मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे थे, लेकिन स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया।
यहां पर मौजूद लोगों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को मस्जिद में जाने से रोका। विवाद बढ़ता देख मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि कुछ समय बाद लोगों को शांत करवाया गया।
गौर हो कि 31 अगस्त, 2024 को शिमला के मैहली में दो गुटों में मारपीट के बाद से मस्जिद विवाद गरमाया था। 5 सितंबर 2024 को शिमला में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। 11 सितंबर को संजौली-ढली में उग्र प्रदर्शन किया गया।
इस बीच 12 सितंबर को संजौली मस्जिद कमेटी खुद निगम आयुक्त कोर्ट पहुंची और खुद ही मस्जिद का अवैध हिस्सा तोड़ने की पेशकश की।
हालांकि, 3 मई को एमसी आयुक्त कोर्ट ने इस पूरे मामले में अंतिम निर्णय ले लिया था। अब जिला अदालत ने भी इस फैसले पर मुहर लगाई है।