Breaking News

  • मझीण स्कूल में सात दिवसीय NSS शिविर संपन्न : पहाड़ी नाटी पर झूमे स्वयंसेवी, नाटक से बताए नशे के दुष्प्रभाव
  • हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज : कुछ जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी
  • पझौता की बेटी पलक ने कबड्डी में चमकाया नाम, अंडर-14 नेशनल टूर्नामेंट में हुआ चयन
  • दी मातला सहकारी सभा समिति के चुनाव संपन्न : जगत राम बने अध्यक्ष, जगदम्बा सिंह उपाध्यक्ष
  • मैक्लोडगंज बाजार क्षेत्र सहित इन क्षेत्रों में 14 अक्टूबर को बंद रहेगी बिजली
  • मंडी में युवाओं के लिए रोजगार का मौका : 15 अक्टूबर को जिला रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू
  • ऑपरेशन्स एग्जीक्यूटिव और डिस्पैचर की जॉब : 30000 रुपए मिलेगा तक वेतन-14 को पहुंचें ऊना
  • लाहौल-स्पीति की डीसी किरण भड़ाना के पिता की राजस्थान में हत्या, सीएम सुक्खू ने जताया गहरा दुख
  • बद्दी की कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर को हमीरपुर में इंटरव्यू
  • ऊना और अंब में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 ऑन-रोल पदों के लिए होंगे इंटरव्यू

कांगड़ा : कछियारी बाईपास रोड पर चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

ewn24 news choice of himachal 13 Nov,2025 5:33 pm


    कांगड़ा। जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दो व्यक्तियों को 09.96 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) सहित रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

    पुलिस की विशेष टीम दिनांक 12 नवंबर, 2025 को कांगड़ा क्षेत्र में गश्त पर थी, जब उसे विश्वसनीय गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दो युवक कछियारी बाईपास रोड पर एक गाड़ी (नंबर HP01D-9375) में बैठकर नशे का अवैध कारोबार कर रहे हैं।


    नौकरी चाहिए तो 14 नवंबर को पहुंचे बिलासपुर जिला रोजगार कार्यालय, होंगे इंटरव्यू



    सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके पर दबिश दी और दोनों व्यक्तियों शुभम कौशिक पुत्र मुनीश कुमार निवासी प्रई, डा रैत, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा और शोभित गुलेरिया पुत्र मान सिंह निवासी इच्छी, डा गगल, तहसील एवं जिला कांगड़ा को मौके पर ही पकड़ लिया।

    उनके कब्जे से 09.96 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना कांगड़ा में अभियोग संख्या 191/2025 धारा NDPS Act के अंतर्गत पंजीकृत किया गया है। मामले की गहन जांच जारी है तथा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।



    धर्मशाला : मायके गई थी पत्नी, कमरे में मिली पति की देह, पड़ोसियों ने देखा-उड़े होश





    जिला कांगड़ा पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशे और अन्य अवैध कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत पुलिस को दें।आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। किसी भी व्यक्ति को जो नशे के अवैध व्यापार में लिप्त पाया जाएगा, कठोर कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।


    नूरपुर : शादी में जा रहे थे, बिगड़ा बैलेंस, कार दुर्घटनाग्रस्त-चालक की गई जान



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather